रोबोट पर लगा यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- नई दिल्ली: जर्मनी के कोलोन में एक रोबोट को लेकर ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी जांच के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, करीब 1.20 मीटर लंबा लाल और सुनहरे रंग का रोबोट एक लड़की के पास पहुंचा और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने लगा, घटना के बाद पुलिस ने रोबोट को जब्त कर लिया है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 11 अक्टूबर की रात कोलोन के एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट के बाहर की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, लड़की अपनी 17 और 18 साल की दो सहेलियों के साथ वहां मौजूद थी, रात करीब 11:45 बजे से आधी रात के बीच रोबोट पीछे से लड़की के पास पहुंचा। आरोप है कि रोबोट ने लड़की के नितंब को छुआ और उसके शरीर के पीछे धक्का देने जैसी हरकतें कीं।
मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उस वक्त रोबोट काम कैसे कर रहा था, पुलिस ने बताया कि रोबोट के 16 साल के मालिक और उसके 19 साल के साथी पर घटना में शामिल होने का संदेह है। जांच अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या दोनों में से किसी ने रोबोट की गतिविधियों को जानबूझकर रिमोट से नियंत्रित किया था, पुलिस के मुताबिक, रोबोट के मालिक और उसके साथी ने घटना को फिल्माया और सोशल मीडिया पर लाइवस्ट्रीम भी किया। दोनों पर इस दौरान कमेंट्री करने का भी आरोप है, पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
लड़की की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, कुछ ही देर बाद अधिकारियों ने संदिग्धों को पास में पाया। पुलिस के मुताबिक, रोबोट को एक वोक्सवैगन कार की डिक्की में छिपाया गया था, अधिकारियों ने रोबोट को बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रोबोट के साथ दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय रोबोट किस तरह ऑपरेट हो रहा था और उसकी गतिविधियों को किसने नियंत्रित किया था। कोलोन पुलिस ने मामले में यौन आधार पर अपमान और बदसलूकी के संदेह में जांच शुरू की है, फिलहाल यह जांच का विषय है कि रोबोट को वास्तव में किस तरह नियंत्रित किया गया और इसमें संदिग्ध युवकों की क्या भूमिका थी। यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यहां कथित बदसलूकी सीधे किसी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि एक रोबोट के जरिए की गई। हालांकि पुलिस की जांच अभी जारी है और घटना से जुड़े आरोपों की अंतिम कानूनी स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments