google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पहली बार 73,000 के पार सेंसेक्स, निफ्टी भी 22 हजार के ऊपर....

Jan 15, 2024
2 min read











































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मकर संक्रांति के पर्व पर भारतीय शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत हुई है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुलने में कामयाब रहे हैं. बाजार ने नया शिखर छू लिया है.


Stock Market Opening: शेयर बाजार ने नया ऐतिहासिक शिखर छू लिया है और बीएसई का सेंसेक्स पहली बार 73 हजार के पार निकल गया है. एनएसई का निफ्टी भी लाइफटाइम हाई और 22,000 के लेवल से ऊपर निकल गया है. देश में आज मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है और इस दिन की शुभ शरुआत हो चुकी है और भारतीय शेयर बाजार ने रिकॉर्ड स्तरों के साथ ओपनिंग दिखाई है.

शेयर बाजार ने बनाया नया शिखर

आज बाजार की ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 481.41 अंक या 0.66 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 73,049 के लेवल पर खुला है. वहीं एनएसई का निफ्टी 158.60 अंक या 0.72 फीसदी की जोरदार तेजी के साथ 22,053 पर खुलने में कामयाब रहा है.

सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर

बीएसई सेंसेक्स का आज का इंट्राडे हाई 73,257.15 के लेवल पर है और एनएसई निफ्टी का ऑलटाइम हाई 22,081.95 का बना है जो बाजार खुलने के तुरंत बाद दिखाई दे गया है. 

बाजार में चढ़ने वाले-गिरने वाले शेयर

बीएसई पर कुल 3155 शेयरों का ट्रेड हो रहा है और इसमें 2282 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं और 765 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. 108 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में उछाल बना हुआ है और केवल 5 शेयर ही गिरावट के साथ कारोबार कर रहे है. सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में विप्रो 11.46 फीसदी ऊपर है और टेक महिंद्रा 6.26 फीसदी ऊपर है. एचसीएल टेक 3.69 फीसदी और इंफोसिस 3.01 फीसदी की उछाल दिखा रहा है. टीसीएस 2.03 फीसदी और एचडीएफसी बैंक 1.41 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है.

निफ्टी आईटी में रिकॉर्ड हाई लेवल

आईटी स्टॉक्स में रिकॉर्ड ऊंचाई देखी जा रही है और शेयर बाजार में आईटी स्टॉक्स करीब 3 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. 1000 अंकों से ज्यादा उछाल के बाद आईटी इंडेक्स 37550 के लेवल के ऊपर निकला था. आज शेयर बाजार के सभी टॉप गेनर्स में आईटी शेयरों का बोलबाला है.

प्री-ओपनिंग में ही ऐतिहासिक ऊंचाई पर बाजार

मार्केट की प्री ओपनिंग में ही बीएसई का सेंसेक्स 504.21 अंक उछलकर 73072 के ऐतिहासिक लेवल पर था और एनएसई का निफ्टी 196.90 अंक चढ़कर 22091 के लेवल पर बना हुआ था.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html