google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बेमेतरा में सनसनी - चादर में लिपटा अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद.....

Jul 10
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -

बेमेतरा जिले के चंदनु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुमा के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव चादर में लिपटा हुआ और कई हिस्सों में मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को पहचान छिपाने की नीयत से सुनसान इलाके में फेंका गया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। महिला का शव जिस हालत में मिला, उसे देखकर इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर चंदनु थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की।


मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर रही है ताकि हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की जानकारी खंगाल रही है और संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html