google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Jun 17, 2024
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • अफसरों को जारी किये आवश्यक निर्देश

रायपुर/ 17 जून 2024/ रायपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने सोमवार को गुढ़ियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मिथिलेश चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अखिलेश तिवारी अधीक्षण अभियंता छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉरपोरेशन निशांत कार्यपालन अभियंता मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन हितेंद्र यादव जोन आयुक्त जोन क्रमांक 1 वार्ड पार्षद एवं जोन अध्यक्ष विनोद अग्रवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हमर हॉस्पिटल गुढ़ियारी के समस्त चिकित्सकों उपस्थित थे।

निरिक्षण के दौरान विधायक राजेश मूणत ने अफसरों से कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों की सुविधा हेतु परिसर के खुले मार्ग को कवर करने हेतु स्टील के स्ट्रक्चर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि शेड बनने से मरीजों एवं उनके परिजनों को गर्मियों एवं बारिश दोनों मौसम में लाभ मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने शीघ्र ही जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।


मूणत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी के संबंध में उच्च स्तर पर आवश्यक चर्चा पर बल दिया। इसके साथ उन्होंने परिसर में संचालित लैब में जांच हेतु आने वाले के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए हेतु उन्होंने करने की बात कही।

स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट ने स्टोर की जगह की कमी से अवगत कराया। मूणत ने इसे संजीदगी से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। विधायक राजेश मूणत ने 30 जुलाई तक परिसर में चल रहे समस्त निर्माण कार्यों परिजनों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण सहित सभी कार्यों का पूर्ण करने और सोनोग्राफी मशीन की व्यवस्था भी शीघ्र करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html