google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

क्षतिग्रस्त हुई सेडान कार भिलाई - रायपुर रोड में बड़ा हादसा...

Nov 30, 2023
1 min read































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

दुर्ग जिला अंतर्गत भिलाई में बुधवार गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रेलर चालक ने भिलाई से रायपुर जा रही सेडान कार को टक्कर मार दी। ट्रेलर से टकराने के बाद कार पुलिया की साइड वाल से टकरा गई। इससे उसके आगे और पीछे दोनों तरफ से परखच्चे उड़ गए। सड़क दुर्घटना के बाद भिलाई से रायपुर जाने वाले नेशनल हाइवे मार्ग में कई घंटे लंबा जाम लगा रहा।


न्यू खुर्सीपार के डबरापारा क्षेत्र में एक कार को किसी ट्रेलर ने टक्कर मार दिया है। घटना रात तकरीबन 1.40 बजे हुई। एक कार भिलाई से रायपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर CG07 BG 8599 ने कार को अपनी चपेट में लिया।


हादसे के बाद मौके पर आने जाने वालों की भीड़ लग गई। कार में तीन लोग सवार थे। उन्हें लोगों ने कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचा। दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार और ट्रेलर को जब्त कर लिया है। खुर्सीपार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html