google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सुरक्षा,व्यवस्था और समन्वय होगा बेहतर,समय के साथ तकनीकी रूप से सुदृढ़ होना जरूरी सभी संगठनों ने योजना को सराहा,दी अपनी सहमति....

Jul 31, 2025
3 min read

ब्रैकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर:- सब कुछ सही रहा तो जल्द ही पूरा शहर विशेष कैमरे की जद में होगा,कोई भी अपराधी अपराध करके बच नहीं पाएगा विशेष कैमरे की मदद से जल्द गिरफ्त में होगा और इससे पुख्ता सबूत भी तैयार होगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के आईटीएमएस की तर्ज पर पूरे नगर निगम क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाने और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाने की प्लानिंग की जा रही है,और इस योजना में सबसे खास बात यह है की इसका संचालन प्रशासन के ज़रिए ना करके नागरिकों द्वारा बनाई गई कमेटी द्वारा की जाएगी। जिनके हाथों में क्रियान्वयन,नियंत्रण और निगरानी की जिम्मेदारी होगी। इस अभिनव पहल से पूरे शहर में सुरक्षा,व्यवस्था और समन्वय बेहतर होगा। प्लानिंग के अनुसार जन सहभागिता से क्रियान्वित होने वाली इस योजना के संदर्भ में जानकारी देने के लिए आज मंथन कक्ष में कलेक्टर संजय अग्रवाल और निगम कमिश्नर अमित कुमार ने शहर के विभिन्न संगठनों के साथ चर्चा किया। इस अवसर पर कलेक्टर अग्रवाल ने सभी संगठन के पदाधिकारियों से सुझाव मांगे और सहयोग की अपील की।

 

  कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा की किसी भी शहर की उपलब्धि और पहचान में वहां के नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है,स्वच्छता में बिलासपुर का नाम हुआ है इसमें नागरिकों का बहुत बड़ा योगदान है,अब शहर एवं नागरिकों की सुरक्षा की दिशा में हम सबको आगे बढ़ना है। कलेक्टर ने शहर के सभी क्षेत्रों में विशेष कैमरे लगाने और एक इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर तैयार करने की योजना से सभी को अवगत कराया और बताया की प्रशासन की ओर से इसमें पूरी मदद दी जाएगी और क्रियान्वयन का रोडमैप तैयार किया जाएगा,इसकी शुरूआत और संचालन एक कमेटी करेगी जिसमें शहर के नगारिक,व्यापारी,सामाजिक संगठन,चिकित्सक समेत सभी वर्ग के लोग शामिल रहेंगे । इससे शहर और नागरिक सुरक्षित रहेंगे और किसी भी अपराध के घटित होने पर अपराधी के पकड़े जाने और न्यायालयीन प्रक्रिया तक में यह मददगार होगा। इस अवसर पर कलेक्टर अग्रवाल ने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से इस पर सुझाव और राय मांगी। जिस पर उपस्थित संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने सुझाव दिए और इस योजना को लागू करने पर अपनी सहमति जाहिर किए। आज की बैठक में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से दीपक,साराफा एसोसिएशन से कमल सराफ,श्रीकांत पाण्डेय, व्यापार विहार व्यापारी संघ से पवन वाधवानी, मर्चेंट एसोसिएशन से विनोद मेघानी, कैट बिलासपुर ईकाई के किशोर पंजवानी,आशीष अग्रवाल,भक्त कंवर राम मार्केट के अध्यक्ष अशोक बजाज, कंसल्टिंग इंजीनियर एसोसिएशन से आलोक त्रिवेदी,वीएस शास्त्री,चेंबर ऑफ कॉमर्स से अनिल वाधवानी,नवदीप अरोरा,

राजीव प्लाजा व्यापारी संघ से तेजपाल सलूजा,ट्रेजर से सतीश पाल,विजय वाधवानी,बालमुकुंद स्कूल से रवींद्र पाण्डेय, अक्षय गुरूकुल से श्वेता सिंह,कौशलेंद्र ला कालेज,शासकीय स्कूल तालापारा से सैय्यद हुसैन,क्रेडाई से सुशील पटेरिया,अमित अग्रवाल,पार्ट्स एसोसिएशन से हरदीप सिंह होरा,नवदीप लूथरा,टू व्हीलर सेलिंग एसोसिएशन से जशपाल सिंह, मुंगेली नाका व्यापारी संघ से कृपाल सिंह भोगल,ईदगाह चौक व्हीकल एसोसिएशन से अब्दुल वाहिद, फ्यूचर साइन स्कूल से इमरान खान,मंगला चौक व्यापारी संघ से सोनू सिंह रीहल,देवकीनंदन चौक व्यापारी संघ से दयानंद तीर्थानी,पुनःहरियाली से प्रकाश सोंथालिया,गांधी चौक व्यापारी संघ,राम क्लाथ मार्केट,बिलासा कालेज प्राचार्य अंजू तिवारी, महर्षि काॅलेज, सीए समेत विभिन्न संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहें।


निगम कमिश्नर ने पूरी योजना को बताया

निगम कमिश्नर अमित कुमार ने योजना की अवधारणा को बताया की अभी शहर के प्रमुख स्थानों पर स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर द्वारा संचालित 23 जंक्शन में 523 कैमरे लगे है,इसी तर्ज पर पूरे शहर को निगरानी में रखने की आवश्यकता है,खासकर बाहरी क्षेत्र। निगम कमिश्नर ने उपस्थित  पदाधिकारियों को बताया की पूरे शहर में कैमरा लगे और उसे एक ग्रिड से कनेक्ट किया जाए,जो इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर के रूप में कार्य करें। इसके संचालन के लिए कमेटी रजिस्टर्ड कर कमेटी बनाई जाए जिसमें सभी वर्ग के लोग शामिल रहें और संचालन करें,इसमें तकनीकी टीम भी रहें और कमेटी बजट से संबंधित निर्णय लें,इस योजना को मूर्तरूप देने के लिए अभी और सुझाव और विश्लेषण किया जाएगा तथा डीपीआर बनाया जाएगा।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html