सरायपाली: पेंट की जेब से 16,500 रुपये उड़ाने वाला नया स्टाफ फरार....
- ANIS LALA DANI

- 3 hours ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम सागरपाली में एक वेल्डिंग दूकान में पेंट की जेब से करीब 16500 रूपये चुराने का आरोप वहां के स्टाफ पर लगाया गया है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है | मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पतेरापाली निवासी किशोर साहू रमन ट्राली वेल्डिंग दुकान ग्राम सागरपाली बिजराभांठा में काम करता है, जहां टिकेश्वर बाघ पिता रहिसो बाघ निवासी बम्हनी 27 अगस्त 2026 को पहले दिन दुकान में काम करने आया था | तब किशोर साहू भी दुकान में था और अपने दूसरे पैंट के जेब में 16500 रूपये रखा था जिसे दुकान के कमरा में रखा हुआ था, जिसे स्टाफ का टिकेश्वर बाघ जेब में रखे 500-500 रूपये के 33 नोट कुल 16500 रूपये को दोपहर 02 बजे से 2:30 बजे के बीच चोरी कर दुकान से फरार हो गया | किशोर साहू ने बताया कि वह पहला ही दिन काम पर आया था इसलिए उसे शंका है कि रूपये उसने ही चोरी किया है, इसके बाद टिकेश्वर के घर में पता किया गया तो वह घर पर नही था | वही मामले की शिकायत पर पुलिस ने टिकेश्वर बाघ पर अपराध धारा 305(a)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है |




.jpg)











Comments