google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

सरायपाली: पदोन्नति में TET की छूट और वेतन विसंगति दूर करने की उठी मांग....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ, सरायपाली ब्लॉक की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें शिक्षकों की लंबित समस्याओं, टीईटी,पदोन्नति, वेतन विसंगति तथा संगठनात्मक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।  बैठक में प्रमुख रूप से पदोन्नति में टीईटी की अनिवार्यता के संबंध में चर्चा करते हुए इसे शिक्षकों के हित में उचित समाधान के साथ निराकृत करने की मांग की गई। साथ ही सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर कर उचित वेतनमान प्रदान करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में संगठन द्वारा शिक्षकों की मांगों को लेकर आगे की रणनीति एवं आंदोलनात्मक गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश स्तर पर संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने तथा आगामी 19 एवं 20 सितंबर 2026 को महासमुंद में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन व शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाठा परिसर में गुरुछाया कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। इसके अतिरिक्त संगठन के सदस्यता अभियान को गति देने, अधिकाधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ने तथा संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर विचार किया गया। आजीवन सदस्यों को आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष अनिल पटेल ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय सहभागिता निभाते हुए शिक्षक हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। बैठक में सरायपाली ब्लॉक के संरक्षक चन्द्रहास पात्र, जिलाध्यक्ष अनिल पटेल जिला उपाध्यक्ष टंकेश्वर प्रसाद जायसवाल, जिला सहसचिव सविता साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र नायक, ब्लाक अध्यक्ष किशोर कुमार रथ, उपाध्यक्ष जितेंद्र रावल, सचिव जयंत बारीक, कोषाध्यक्ष बसंत साहू, मंत्री मनोज साहू, उपमंत्री लिंगराज देवांगन, कार्यकारिणी श्यामसुंदर दास, पुस्तम साहू वरिष्ठ सदस्य बस्टम राणा सहित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर शिक्षकों के अधिकारों एवं हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html