सांकरा: बाइक से गिरकर अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक.....
- ANIS LALA DANI

- 2 days ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
सांकरा थाना अंतर्गत लोहराकोट पेट्रोल पम्प के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होने से मामला दर्ज किया है | मिली जानकारी के अनुसार जैजैराम भोई पिता गोपाल भोई उम्र 30 साल गोपालपुर थाना पिथौरा 15 जून 2026 को अपने साथी त्रिनाथ भोई निवासी गोपालपुर के साथ उसके मोटर सायकल डिलक्स क्रमांक CG 04 DQ 1342 में सांकरा निजी काम से आया था जो काम ख़तम कर वापस अपने घर जा रहा था | इस दौरान मोटर सायकल को त्रिनाथ भोई चला रहा था, तभी रात्रि करीबन 08:00 बजे NH 53 रोड ग्राम लोहराकोट पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा था तभी त्रिनाथ भोई ने अपने वाहन को उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाया जिससे मोटर सायकल के पीछे सीट में बैठे जैजैराम भोई मोटर सायकल से नीचे रोड़ में गिर गया जिससे उसे चोट आई व मोटर सायकल के पीछे चल रहे अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया जिससे जैजैराम भोई को चोट आयी | इसके बाद उसे डायल 112 के माध्यम से ईलाज के लिए CHC पिथौरा लेकर गये थे जहां डॉक्टर साहब ने उसकी मृत्यु हो जाना बताया | घटना कारित करने के बाद भी वाहन मोटर सायकल डिलक्स क्रमांक CG 04 DQ 1342 के चालक त्रिनाथ भोई ने जैजैराम भोई के घर में जाकर जैजैराम भोई को सांकरा में उसके दोस्तो के साथ छोड़कर आ गया हूं कहकर जैजैराम भोई के घरवालों को गलत सुचना देकर साक्ष्य छिपाया | मर्ग जांच पर पुलिस ने वाहन मोटर सायकल डिलक्सस क्रमांक CG 04 DQ 1342 के चालक त्रिनाथ भोई का कृत्यक अपराध धारा 106(1), 240 BNS,184 MV ACT का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया |




.jpg)










