रायपुर में सजा संगिनी दीपावली मेला, 90 से ज्यादा स्टॉल पर मिल रही फेस्टिव शॉपिंग की वेरायटी...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ राजधानी में रौनक बढ़ गई है। समता कॉलोनी स्थित संगिनी महिला मंडल की ओर से चौबे कॉलोनी के महाराष्ट्र मंडल में दो दिवसीय दीपावली मेले का आगाज हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ की गई, जिसके बाद खरीदारों के लिए दरवाजे खोल दिए गए।


इस आयोजन में 90 से अधिक स्टालों पर दिवाली और करवा चौथ से जुड़ी जरूरत का हर सामान एक ही छत के नीचे मिल रहा है। मेले में घरों को सजाने के लिए डिजाइनर बंदनवार, रंगोली, आकर्षक उरली, टी-लाइट और फैंसी मोमबत्तियों की बेहतरीन रेंज उपलब्ध है। इसके अलावा पूजन सामग्री में शुभ-लाभ, देवी-देवताओं के वस्त्र और श्रृंगार का सामान भी खासी पसंद आ रहा है।

महिलाओं के लिए यहां आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चांदी के उत्पाद, को-ऑर्ड सेट, डिजाइनर सूट, कॉस्मेटिक्स, पर्स और फुटवियर के अलावा बच्चों के कपड़े व नाइट सूट के भी ढेरों विकल्प हैं। वहीं, करवा चौथ पर्व को ध्यान में रखते हुए विशेष थाली और चलनी भी उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही घर की साज-सज्जा और फर्निशिंग के लिए बेडशीट, दोहर, तौलिये और नैपकिन भी रखे गए हैं।

आयोजकों ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है, जिससे महिलाओं को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच मिल सके।

लक्की ड्रॉ: मेले में एक हजार रुपये या उससे अधिक की खरीदारी करने पर लक्की ड्रॉ के जरिए आकर्षक उपहार जीतने का मौका मिल रहा है।
खान-पान: आगंतुकों के लिए लजीज स्वल्पाहार (स्नैक्स) की भी व्यवस्था की गई है।
तारीख: 26 और 27 अक्टूबर 2026
समय: सुबह 11:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक
वेन्यू: महाराष्ट्र मंडल, चौबे कॉलोनी, रायपुर

#रायपुरन्यूज #दीपावलीमेला #संगिनीमहिलामंडल #छत्तीसगढ़न्यूज #फेस्टिवलशॉपिंग #RaipurUpdates #DiwaliFair #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments