google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रेत ठेकेदार के मुंशी ने ठेकेदार को लगाया चुना...जानें वजह

Dec 13, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जगदलपुर- जगदलपुर में रेत ठेकेदार के मुंशी ने ठेकेदार के बैंक खाते से लगभग 1 करोड़ 12 लाख रुपए का लेनदेन कर दिया है। हालांकि, इस बात की जानकारी ठेकेदार को नहीं थी। लेकिन जब ठेकेदार को किसी तरह से पता चला तो उसने बैंक खाता बंद करवा दिया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। मुंशी फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के रेत ठेकेदार का नाम प्रभाकर श्रीवास्तव है। इसने पुलिस थामे में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि, कुछ महीने पहले केशलूर का रहने वाला युवक गोलू सेठिया इसके पास आया था। बेरोजगार हूं, काम चाहिए कहा। जिसके बाद गोलू को मुंशी के काम पर रख लिया था। करीब 10 से 15 दिन अपने साथ रखकर एक-एक काम सिखाया। फिर उसे अपना पंजाब नेशनल बैंक का खाता, ATM पिन समेत सारी जानकारी दे दी थी।


जिससे वो सारा काम संभाल सके। फिर प्रभाकर किसी काम से जांजगीर चले गया। जब उसने फोन कर अपने मुंशी गोलू से काम के सिलसिले में बात करनी चाही तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। बार-बार उसे कॉल किया गया जिसका कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद प्रभाकर को शक हुआ और उसने बैंक प्रबंधन से बात कर अपने खाते की एक महीने की स्टेटमेंट निकाली।


जिसमें पता चला कि 25 नवंबर से 27 नवंबर के बीच उसके खाते से 1 करोड़, 12 लाख रुपए से ज्यादा का लेन देन हुआ है। किस खाते में हुआ है इसकी जांच चल रही है। जिसके बाद खाते को तुरंत बंद करवा दिया गया। प्रभाकर श्रीवास्तव ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सिटी कोतवाली में फ्रॉड का केस दर्द किया गया है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंशी गोलू सेठिया फरार बताया जा रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html