google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रैली को संबोधित करते कही यह बात, राहुल गांधी मोदी सरकार पर बरसे....

Nov 17, 2023
2 min read































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव की सरकार कांग्रेस के तूफान में गिर जाएगी। इसके बाद दिल्ली में नरेंद्र मोदी की सरकार भी उखड़ जाएगी। राहुल गांधी ने तेलंगाना के खम्मम में एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि बीआरएस के भ्रष्टाचार को पूरे राज्य में देखा जा सकता है। वायनाड सीट से सांसद राहुल ने कहा कि कांग्रेस का पहला लक्ष्य यही है कि तेलंगाना में जनता की सरकार स्थापित की जाए। इसके बाद दिल्ली में नरेंद्र मोदी सरकार को बाहर किया जाए।

राहुल गांधी ने कहा, ‘केसीआर जानते हैं कि कांग्रेस का तूफान तेलंगाना आ चुका है। ऐसा तूफान आने वाला है कि केसीआर और उनकी पार्टी तेलंगाना में दिखाई नहीं देंगे।’ उन्होंने कहा, ‘चीफ मिनिस्टर के. चंद्रशेखर राव पूछते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया है? चीफ मिनिस्टर साहब आपने जिस स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई की थी, उसे कांग्रेस ने ही बनाया था। आप जिन सड़कों पर चलते हैं, वे भी कांग्रेस ने ही बनवाई थीं।’ राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने तेलंगाना के युवाओं की मदद से यह विकास किए थे। वह पार्टी कांग्रेस ही थी, जिसने तेलंगाना को अलग राज्य का दर्जा दिया और हैदराबाद को आईटी कैपिटल बनाया।


तेलंगाना में दोराला यानी सामंतों और प्रजाला अर्थात जनता के बीच जंग है। राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना में तो हर विभाग बस पैसे ही बनाने में जुटा है। सीएम का परिवार तो दारू से लेकर बालू तक में पैसे कमाने में जुटा है। राहुल गांधी ने कहा कि जनता ने अलग तेलंगाना राज्य का सपना देखा था, जो पूरा भी हुआ। लेकिन अब केसीआर एक परिवार का ही सपना पूरा कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि तेलंगाना के हर कोने में भ्रष्टाचार देखा जा सकता है। यही नहीं कालेश्वरम प्रोजेक्ट के नाम पर 1 लाख रुपये की लूट की गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html