सचिन ने जीत के बाद शोएब अख्तर को दिया करार जवाब.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
महान बल्लेबाज सचिन सचिन तेंदुलकर ने विश्वकप में भारतीय टीम की जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को करारा जवाब दिया है। इसका कारण ये है कि एक दिन पहले ही अख्तर ने भारत और पाक के बीच साल 1999 में हुई एशियाई टेस्ट चैम्पियनशिप की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की थी। इसमें शोएब सचिन के आउट होने का जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे थे। तब अख्तर ने अपनी टीम को सलाह देते हुए लिखा था, कल अगर ऐसा ही कुछ करना है। सचिन ने भारतीय टीम की जीत के बाद अख्तर को जवाब देते हुए कहा, मेरे दोस्त, आप की सलाह का पालन किया और सब कुछ आराम से हुआ। भारत की जीत और सचिन के इस ट्वीट के बाद अख्तर बैकफुट पर आ गए और उन्होंने कहा, मेरे दोस्त, आप इस खेल की शोभा बढ़ाने वाले सर्वकालिक महान खिलाड़ी और इसके सबसे बड़े ब्रैंड एम्बेसडर हैं। हमारा दोस्ताना मजाक निश्चित रूप से नहीं बदलेगा।
वहीं भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी पाक बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन पर कटाक्ष किया है। सहवाग ने लिखा, हमारी मेहमाननवाजी की बात ही अलग है। सारे पाकिस्तानी बल्लेबाजों को बैटिंग मिली। सबका ख्याल रखा जाता है। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाक टीम 42.5 ओवरों में ही 191 रनों पर आउट हो गयी थी। इसके बाद भारतीय टीम ने 117 गेंद बाकी रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments