रोहित 300 छक्के लगाने वाले विश्व के तीसरे खिलाड़ी बने.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपनी आक्रमक पारी से एक नया रिकार्ड भी बनाया है। रोहित ने इस मैच में अपने 300 छक्के पूरे किये। इसी के साथ ही रोहित सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने गये। इससे पहले 300 छक्के का रिकार्ड केवल वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 331 और पाक के शाहिद अफरीदी 351 के नाम पर ही था। इस मैच में भारतीय टीम ने 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की।
इसी के साथ ही विश्वकप में भारत ने पाक के खिलाफ आठवां मुकाबला जीता है। अब तक विश्वकप में भारतीय टीम ने हमेशा ही पाक को हराया है।
विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को अब तक मिली जीत इस प्रकार है। 43 रनों से सिडनी, मार्च 1992, 39 रनों से बेंगलुरु मार्च 1996, 47 रनों से मैनचेस्टर जून 1999, 6 विकेट से , सेंचुरियन मार्च 2003 29 रनों से मोहाली मार्च 2011, 76 रनों से एडिलेड, फरवरी 2015, 89 रनों से मैनचेस्टर, जून 2019 ,7 विकेट से अहमदाबाद अक्टूबर 2023 |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments