चीन और पाकिस्तान से 15 गुना महंगी दवा भारत में बेच रही रॉच फार्मा....

दुनिया की जानी-मानी फार्मा कंपनी रॉच अपनी दवा को भारत में चीन और पाकिस्तान से 15 गुना ज्यादा दामों में बेच रही है। इस बात का खुलासा एक अदालत में आए एक केस के माध्यम से हुआ। हालांकि कंपनी ने कहा है कि वह सस्ते दामों पर दवा बेचने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक रॉच भारत में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) की दवा काफी महंगी कीमत पर बेच रही है। चीन और पाकिस्तान के मुकाबले भारत में कंपनी की दवा 15 गुना तक महंगी हैं। भारत में इसकी एक शीशी की कीमत 6.2 लाख रुपये है जबकि यही दवा चीन में 44,692 रुपये और पाकिस्तान में 41,002 रुपये की मिल रही है।
एसएमए एक घातक, न्यूरोमस्कुलर और प्रोग्रेसिव आनुवंशिक बीमारी है। यह खासतौर से ब्रेन की नर्व सेल्स और रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचाती है। इसमें मरीज को नियमित रूप से दवा लेने की जरूरत होती है। 20 किलो से ज्यादा वजन वाले मरीज को साल में 36 बोतल दवा की जरूरत होती है। स्विस कंपनी रॉश ने दो साल पहले भारत में यह दवा लॉन्च की थी लेकिन पहली बार कीमत में भारी अंतर की बात सामने आई है। एक कोर्ट हियरिंग में इसका खुलासा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहे एक मामले में सीनियर काउंसल आनंद ग्रोवर ने कहा कि चीन और पाकिस्तान में एसएमए की कीमत भारत के मुकाबले दस फीसदी से भी कम है।
टीओआई के सवालों के जवाब में रॉश इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हम एव्रिस्दी का स्थाई, व्यापक और तेज एक्सेस चाहते हैं। हम टेलर्ड प्राइसिंग सॉल्यूशंस के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं। जल्दी से जल्दी इसे लागू करने के लिए हम लोकल अथॉरिटीज के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दुनिया के दूसरे देशों में हमने ऐसा किया है। हमें उम्मीद है कि इससे भारत में भी मरीजों को सस्ती कीमत पर दवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। बता दें कि एफएसएमए इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने एसएमए बीमारी से जूझ रहे बच्चों को सस्ती कीमत पर दवा उपलब्ध कराने के लिए यह याचिका दायर की है। जुलाई में उसने इस मामले की तेज सुनवाई का अनुरोध किया था। देश में इस बीमारी की दवा बहुत महंगी है और आम आदमी के बूते से बाहर है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments