पीएम सेजेस कुम्हारी में खुली रोबोटिक्स और विज्ञान लैब...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
दुर्ग जिले के प्रभारी और प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कुम्हारी के पीएम सेजेस स्कूल में नई रोबोटिक्स एवं विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लैब का निरीक्षण कर विद्यार्थियों द्वारा की जा रही प्रायोगिक गतिविधियों की बारीकी से जानकारी ली।
इस मौके पर अतिरिक्त संचालक पुलक भट्टाचार्य, अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश सिंह धीर, प्राचार्या विजया श्रीवास्तव और आईडीबीआई बैंक के जोनल अधिकारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए शुरू की गई इस प्रयोगशाला का मुख्य उद्देश्य स्कूली स्तर पर ही वैज्ञानिक सोच और तार्किक क्षमता को मजबूत करना है। प्रायोगिक शिक्षा मिलने से युवा विद्यार्थी भविष्य की तकनीकी चुनौतियों का सामना आसानी से कर सकेंगे।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा किताबी शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। ऐसी प्रयोगशालाएं बच्चों में रचनात्मकता और समस्याओं को हल करने का हुनर विकसित करती हैं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने स्कूल परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments