कार्यालय के पास सड़क हादसा, तेज रफ्तार टियागो ने ब्रेजा को मारी टक्कर..
- ANIS LALA DANI

- 6 days ago
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- अब से कुछ देर पहले नया रायपुर में मंडी बोर्ड कार्यालय के पास सड़क पर तेज रफ्तार दो कारों में भिड़ंत हो गई। दोनों कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हुईं हैं। इस घटना में तेज रफ्तार टाटा टियागो कार ने ब्रेजा कार को मारी टक्कर।
टियागो केनरा बैंक में कार्यत महिला चला रही थी। दोनों चालक को गंभीर चोट नहीं आई। राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल राखी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
हाल के दिनों में रायपुर के आमानाका ओवरब्रिज और अन्य मुख्य मार्गों पर तेज रफ्तार गाड़ियों के अनियंत्रित होने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। पुलिस और प्रशासन द्वारा वाहन चालकों को लगातार यातायात नियमों का पालन करने और गति सीमा में गाड़ी चलाने की सलाह दी जा रही है।




.jpg)










