google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

सड़क हादसा: हाइड्रा की टक्कर से मासूम बच्ची की जान गई....

2 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

कोरबा:- जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत बांगो थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइड्रा वाहन ने बाइक पर जा रहे एक परिवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और एक साल का छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

















जानकारी के अनुसार तनेरा गांव निवासी राम कुमार पोर्ते अपनी पत्नी प्रेम लता, तीन वर्षीय बेटी स्नेहा और एक वर्षीय बेटे इसरुस्तम के साथ बाइक पर सवार होकर रावा की ओर जा रहे थे। परिवार अपने गंतव्य की तरफ बढ़ रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे हाइड्रा वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।


बताया जा रहा है कि हाइड्रा चालक बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वाहन ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक हाइड्रा के अगले पहिए में फंस गई और कुछ दूरी तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे के बाद बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। इस दौरान तीन साल की मासूम स्नेहा हाइड्रा के पहिए की चपेट में आ गई। गंभीर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं राम कुमार पोर्ते, उनकी पत्नी प्रेम लता और एक साल का बेटा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।


घटना की जानकारी डायल-112 और 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मासूम की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। दुर्घटना के बाद हाइड्रा चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चालक पास के जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा वाहन को जब्त कर लिया।


परिजनों ने चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दुर्घटना के समय हाइड्रा चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था और इसी लापरवाही के कारण उसने बाइक को टक्कर मार दी। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस फरार हाइड्रा चालक की तलाश में जुटी है। आसपास के इलाकों में उसकी पतासाजी की जा रही है। इसके साथ ही घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक ही परिवार के चार सदस्यों के दुर्घटना का शिकार होने और तीन साल की बच्ची की जान चले जाने से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html