google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रतनपुर में सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, महिला मजदूर की दबकर मौत.....

Jul 18
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रतनपुर थाना क्षेत्र के छोटू ढाबा के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भरवीडीह निवासी महिमा कोसले (32) नेशनल हाईवे पर सड़क की सफाई और रखरखाव का कार्य कर रही थी। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से तेज गति से आ रहे गिट्टी से लदा ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। -चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर सड़क पर पलट गया। महिला को संभलने का मौका नहीं मिला और वह ट्रेलर के नीचे दब गई। हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। रतनपुर थाने के एसआई विष्णु यादव ने बताया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की वजह से बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। कुछ देर बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रेलर को सड़क से हटवाया, तब जाकर आवागमन शुरू हो पाया। आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हो पाई।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html