google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

गरियाबंद में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा...

49 minutes ago
5 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने गरियाबंद के विश्राम गृह में जनप्रतिनिधियों, जिला संगठन पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

















उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले एक माह के अभियान को शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता एवं बेहतर समन्वय के साथ व्यापक एवं प्रभावी स्वरूप दिया जाए। प्रभारी मंत्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण की यात्रा देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियों की यात्रा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने निरंतर कार्य करते हुए देश को विकास की नई दिशा दी है।


अब वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अभियान को पूरी सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान की सभी गतिविधियां तिथिवार कैलेंडर के अनुसार आयोजित हों तथा सभी नोडल विभाग सक्रिय रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिला मुख्यालय से लेकर विकासखंड, नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत और गांव स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।


उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा अभियान का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। बैठक में छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका गरियाबंद अध्यक्ष रिखीराम यादव पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, वरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्राकर, अमित चिमनानी, कलेक्टर रणबीर शर्मा, एसपी वेदव्रत सिरमौर, डीएफओ मयंक पांडे, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, ऋषा ठाकुर, नवीन भगत सहित जिला संगठन पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


प्रभारी मंत्री बघेल ने 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को विशेष रूप से भव्य एवं व्यापक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर की शाम शाम 7 बजे देशभर में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। गरियाबंद जिले में भी अधिक से अधिक परिवारों को इस अभियान से जोड़ते हुए दीप प्रज्ज्वलन कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों जैसे भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर, राजिम त्रिवेणी संगम आदि में वृहद दीप प्रज्वलन किया जाए। उन्होंने मंदिरों में भी सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कराने, शासकीय संस्थानों में दीप जलाने तथा नागरिकों को अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए प्रेरित करने को कहा।


उन्होंने पर्याप्त संख्या में दीप की व्यवस्था करने तथा लोगों को घर-घर संपर्क कर दीप प्रज्वलन के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की फोटो एवं वीडियो कवरेज भी प्रभावी तरीके से कराई जाए, ताकि इस व्यापक जनभागीदारी का संदेश जिले और प्रदेश तक पहुंचे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर आयोजन को भव्य स्वरूप देने पर विशेष जोर दिया।


17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक शासकीय एवं निजी विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत भाषण एवं ड्राइंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रतियोगिताओं का विषय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और विकसित भारत की परिकल्पना से जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि बच्चों के माध्यम से जनधन खाता, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सड़क एवं डिजिटल कनेक्टिविटी सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं से आए बदलावों को रचनात्मक रूप में सामने लाया जाए। उत्कृष्ट रचनाओं की प्रदर्शनी लगाकर प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाए।


उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों के खातों में प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता पहुंच रही है। प्रदेश में किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने तथा भारतमाला एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी परियोजनाओं से बेहतर सड़क संपर्क विकसित करने का कार्य हो रहा है। इन बदलावों को आमजन तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए गए।


17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा स्मरण’ के अंतर्गत गांवों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। संगीत एवं नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं, जनसेवा एवं विकास कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक सरल और रोचक तरीके से पहुंचाई जाएगी। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें माताओं एवं बच्चों को पोषण, मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं महिला-बाल कल्याण योजनाओं के संबंध में जागरूक किया जाएगा। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सार्वजनिक रूप से सम्मान करने तथा माताओं के साथ संवाद आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।


अभियान की पूरी अवधि में ‘कहानी बदलाव की’ के तहत शासन की योजनाओं से लोगों के जीवन में आए वास्तविक सकारात्मक बदलावों को सामने लाया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि ‘तब और अब’ के माध्यम से यह बताया जाए कि पिछले वर्षों में गांवों और लोगों के जीवन में किस तरह परिवर्तन आया है। सड़क, आवास, पेयजल, संचार, डिजिटल सेवाओं और अन्य क्षेत्रों में हुए बदलावों की वास्तविक कहानियों को संकलित कर आमजन तक पहुंचाया जाएगा। उदाहरण के तौर पर पहले किसी गांव की सड़क की स्थिति कैसी थी और अब उसमें क्या बदलाव आया, अथवा डिजिटल इंडिया के बाद संचार एवं ऑनलाइन सेवाओं की पहुंच किस तरह बढ़ी ऐसे अनुभवों को अभियान में प्रमुखता दी जाएगी।


‘सेवा रंग’ के अंतर्गत अभियान की पूरी अवधि में घर, मोहल्ले और गांव स्तर पर विभिन्न जनभागीदारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य नागरिकों को सेवा एवं सामाजिक सहभागिता से जोड़ना होगा। सेवा मेरा योगदान के तहत नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों एवं विभिन्न संस्थाओं को सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। स्वच्छता, नदी-घाटों की सफाई सहित स्थानीय जरूरत के अनुरूप विभिन्न जनहितैषी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।


प्रभारी मंत्री ने ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत आयोजित होने वाले शिविरों को विशेष रूप से प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों में केवल योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित न रहें, बल्कि पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्यवाही की जाए। इन शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, विभिन्न सामग्री एवं अन्य पात्रता आधारित योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राही को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित किया जाए।


अभियान के दौरान रंगोली एवं चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से भी जनभागीदारी बढ़ाई जाएगी। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विकसित भारत, जनसेवा और शासन की उपलब्धियों की थीम पर भव्य रंगोली एवं चित्रकारी कराई जाएगी। इन गतिविधियों का ड्रोन के माध्यम से एरियल कवरेज भी कराया जाएगा, ताकि जिले में अभियान की व्यापकता को प्रदर्शित किया जा सके। प्रभारी मंत्री बघेल ने अधिकारियों से कहा कि एक माह तक अभियान को पूरी सक्रियता और निरंतरता के साथ संचालित किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा प्रत्येक गतिविधि में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप दिया जाना है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html