google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राजस्व निरीक्षक को पीटा, नगर पालिका दफ्तर में गुंडागर्दी...

Aug 22
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अभनपुर :- नगर पालिका गोबरा नवापारा के राजस्व निरीक्षक निखिल चंद्राकर के साथ कार्यालय में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है | राजस्व निरीक्षक की शिकायत पर गोबरा नवापारा पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है | राजस्व निरीक्षक ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त की रात करीब 8 बजे वह अपनी पत्नी के पैन कार्ड में नाम सुधारवाने के लिए मस्जिद के पास आवेदन देकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे |


सदर रोड नवापारा मोड़ के पास रूपो जगत अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से उनके सामने से कट मारकर निकला | मोटरसाइकिल ठीक से चलाने की समझाइश देने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौज करने का आरोप है | शिकायत के मुताबिक बाद में आरोपी उसके घर के पास भी पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी |


शिकायत में यह भी बताया गया कि 21 अगस्त की शाम करीब 5 बजे आरोपी रूपो जगत, लल्ला पटेल, विजय यादव, मोनू कंसारी सहित अन्य लोग नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और राजस्व निरीक्षक के कक्ष में घुस गए | आरोप है कि इस दौरान शासकीय दस्तावेज फेंके गए, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई और राजस्व निरीक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई | हमले में उनके सिर, पीठ और हाथ-पैर में चोट आने की बात शिकायत में कही गई है |


घटना के दौरान नगर पालिका स्टाफ ने बीच-बचाव किया और आरोपियों को भवन से बाहर निकाला | इसके बाद आरोपियों ने मुख्य दरवाजा तोड़कर दोबारा अंदर आने का प्रयास किए गया | घटना के दौरान नगर पालिका कर्मचारी सेवक साहू, सरस्वती कंवर, सुभाषिनी शर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे | गोबरा नवापारा पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 221, 296, 3(5), 324(4) और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | मामले में पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है |

#अभनपुर #मारपीट #नगर पालिका #ब्रेकिंगADNन्यूज़

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html