google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि अपने विभिन्न समस्या का निराकरण कराने मिलें खाद्यमंत्री दयालदास बघेल व संचालक नान से

Aug 3, 2024
3 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के पी.डी.एस.भारत के लिए मांडल तत्कालीन मुख्यमंत्री वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमनसिंह के सरकार ने योजना में अमुलचुल परिवर्तन लाकर बना दिया है इसकारण छत्तीसगढ़ पीडीएस को राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त है और भारत के सभी राज्यों में यह योजना को लागू करने राज्यों के सरकारें छत्तीसगढ़ मांडल को देखने समझने छत्तीसगढ़ सरकार से मिल कर समझ कर अपने राज्यों में लागू कर रहे हैं इसी सिलसिले में पडोसी उड़िसा राज्य से छत्तीसगढ़ पी डी एस मांडल को समझने टीम आने वाली है और छत्तीसगढ़ के पी डी एस सार्वजनिक वितरण प्रणाली को ठीक से समझेंगे और 0% करप्शन मुक्त योजना बना है उसे अपने उड़िसा के मांझी सरकार लागू कर उड़िसा के पीडीएस को भी करप्शन मुक्त बनायेंगे। पर छत्तीसगढ़ मांडल लक्ष्य अधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना को संचालित करने में डिजिटल भारत का पहले प्रयोग छत्तीसगढ़ सरकार ने पीडीएस में लागू किया और ऑनलाइन सभी सिस्टम को करने का प्रयास किया एक भारत एक राशन कार्ड योजना मोदी ने लागू किया जिसे तत्कालीन भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में लागू किया और सार्वभौम पीडीएस योजना लागू की और इस योजना को मशीनरी कार्यों में तब्दील किया इस कारण तत्कालीन भूपेश सरकार ने जुलाई 2022 में ई पोश मशीन और वजन मशीन से कनेक्टिविटी के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 70 लाख राशन कार्ड धारी को राशन वितरण करने का व्यवस्था किया ई पोस मशीन हैदराबाद के एक कंपनी से छत्तीसगढ़ सरकार ने लगभग 8:50 करोड रुपए खर्च कर छत्तीसगढ़ के 13000 राशन दुकानदारों के लिए मंगवाई और ट्रायल के रूप में इस मशीन से जो मंत्रा कंपनी की है छत्तीसगढ़ के राशन दुकानदारो को दिया गया जिससे राशन वितरण कराया जा रहा है!यह मशीन का संपूर्ण जिम्मेदारी कंपनी की थी पर कंपनी व सरकार ने कौन सा अपने समझौता में परिवर्तन किया कि यह हल्के स्तर का मंथरा कंपनी के ई-पास व इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन जो राशन वजन करने के लिए दिया गया है वह बहुत ही गुणवत्ता हिन है इसलिए बार-बार खराब हो रही है और इसका रिपेयरिंग चार्ज भी कंपनी देने का समझौता था पर अब दुकानदारों से भारी भरकम वसूली किया जा रहा है और सॉफ्टवेयर भी ई पास मशीन का खराब हो रहा है जिससे रिकॉर्ड संधारण में भारी अनियमित देखी जा रही है परिणाम राशन कार्ड धारी को राशन उपलब्ध कराने में समस्या आ रही है।

इसके गड़बड़ी के कारण राशन दुकान के स्टाक में अंतर हो जा रहा है जिससे सप्लाई में दिक्कत हो रही है आम उपभोक्ता के नजर में राशन दुकानदार घोटाले बाज दिखाई दें रहा है इस समस्या को लेकर आज राशन दुकानदारों का संगठन शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि रायपुर इंद्रावती भवन में नागरिक आपूर्ति निगम के संचालक से मिल कर अपने 4 सुत्रीय मांग को लेकर मिलें और प्रत्येक मांग पर चर्चा कर पुरा करने कहा जिससे कनेक्टिविटी मुक्त नहीं हो सकता बताया गया शेष मांग पर विचार कर निराकरण कराने की बात कही गई साथ ही खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के निवास में जाकर प्रतिनिधि मंडल ने 4 बिंदू मांग पर निराकरण कराने की मांग की जीस पर मंत्री दयालदास बघेल ने संगठन के प्रतिनिधि मंडल को आसवासन दिया दो दिन बाद अधिकारी वर्ग के बैठक बुला कर सभी समस्या को सिघ्र हल करने का विश्वास दिलाया है साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने विपणन विभाग द्वारा पी डी एस बारदाना का भुगतान 2021से अब तक का भुगतान नहीं हुआ है और 2023/24 के पी डी एस बारदाना उठाई गई है उसका भी राशि प्राईवेट दुकानदारो को नहीं दिया गया है उसे दिलाने की मांग पत्र सौंपा गया है इस अवसर पर संगठन प्रमुख देवर्ष भाई सापरिया के सहमति से प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय राठौर जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लोरमी ब्लाक अध्यक्ष वासकल बंजारे मरवाही जिला अध्यक्ष संजय यादव मुंगेली जिला अध्यक्ष लखन लाल यादव बिलासपुर जिला अध्यक्ष मनीष टंडन मुंगेली ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र साहू शांति सागर सरोज कोसले धनेश्वरी धृतलहरे रामनिहोरा दिनेश साहू संजय गर्ग भरत मंडेला जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुरेन्द्र साहू जनपद सदस्य के साथ बडी संख्या में संगठन पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html