google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दुर्घटना के बाद राहत, नितिन नबीन ने दिल्ली में जाना किरण सिंह देव का हाल..

Sep 3
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली में इलाज करा रहे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कुशलक्षेम जाना और डॉक्टरों से उनके इलाज के संबंध में जानकारी ली। मुलाकात के बाद किरण सिंह देव ने सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार जताया।


उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज दिल्ली में आत्मीय मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना एवं अपनी शुभेक्षाएं प्रेषित कीं। उनके स्नेह, आत्मीयता एवं शुभेक्षाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।


किरण सिंह देव 29 जुलाई को उत्तरप्रदेश में सड़क हादसे के शिकार हुए थे। वह अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान झांसी-ललितपुर हाईवे पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश में उनके चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार ट्रक में घुस गई।


हादसे के वक्त किरण देव के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ भी वाहन में मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी कार में सफर कर रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जिसके बाद उन्हें 30 जुलाई को दिल्ली मेदांता अस्पताल रेफर किया गया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html