google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

केंद्रीय जांच एजेंसियों की ताबड़तोड़ छापेमारी...इन राज्यों में पहुंची

Oct 5, 2023
2 min read





































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़

नई दिल्ली-दिल्ली के कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. संजय सिंह की गिरफ्तारी के अगले दिन यानी आज ईडी और इनकम टैक्स ने चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है. ईडी ने नगर पालिका भर्ती घोटाले के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रथिन घोष के यहां छापेमारी की. तो आईटी ने चेन्नई में डीएमके सांसद के यहां रेड डाली है. इसके अलावा तेलंगाना में बीआरएस विधायक और कर्नाटक के शिवमोगा में DCC बैंक के चेयरमैन के यहां छापेमारी हुई है |


पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में मंत्री रथिन घोष के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. ये कार्रवाई नगर पालिका भर्ती घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर की गई है. बताया जा रहा है कि रथिन के कोलकाता आवास समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी की गई है. मध्यमग्राम सीट से विधायक रथिन घोष ममता सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हैं |


तमिलनाडु में DMK सांसद एस जगतरक्षकन के परिसरों पर आयकर विभाग तलाशी ले रहा है. विभाग की ओर से 40 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई. IT की ओर से एकॉर्ड डिस्टिलर्स एंड ब्रूअर्स प्राइवेट लिमिटेड पर भी छापेमारी की गई है. तेलंगाना में IT ने बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ से संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की है. आईटी अधिकारियों की कई टीमें कुकटपल्ली में उनके आवास और कार्यालयों समेत हैदराबाद के विभिन्न हिस्सों में तलाशी ले रही हैं |


ईडी ने डीसीसी बैंक के चेयरमैन मंजूनाथ गौड़ा के शिवमोगा स्थित आवास पर छापेमारी की है. वह अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं. शिवमोगा में उनके 3 आवास पर छापेमारी चल रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html