google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म “अभियान संवेदना” के तहत आरोपी गिरफ्तार.....

Jul 13
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ -

रायगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में संचालित "अभियान संवेदना" के तहत महिला थाना एवं सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को दरोगा पारा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग बालिका के साथ आपत्तिजनक कृत्य किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को थाना लेकर पूछताछ की। इसके बाद दिनांक 11 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दरोगा पारा स्थित निर्माणाधीन मकान में लफ्फू उर्फ विजय सारथी द्वारा दुष्कर्म किया गया है।


रिपोर्ट पर महिला थाना में आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी पिता स्व. विनोद सारथी उम्र 38 साकिन दरोगा पारा बुढ़मई मंदिर के पास थाना सिटी कोतवाली के खिलाफ अपराध क्रमांक 65/2026 धारा 65 (1) बी.एन.एस. 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को कल गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । प्रकरण के सभी पहलुओं पर संवेदनशीलता से विवेचना की जा रही है । कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे, ASI परमेश्वर गुप्ता एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही । एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश "महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html