google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ईडी कोर्ट में आज पेश होंगे रामगोपाल अग्रवाल, करोड़ों की संपत्ति अटैच होने के बाद बढ़ीं मुश्किलें...

4 days ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। आज उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।


केंद्रीय एजेंसी के रायपुर जोनल ऑफिस ने इस मामले में बीते 9 अक्टूबर को रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद, सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए उनकी लगभग 9.06 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच कर लिया गया। इस कार्रवाई के तहत रायपुर के अनुपम नगर स्थित एक शानदार बंगले और कटोरा तालाब इलाके में स्थित फ्लैट को कुर्क किया गया है। एजेंसी ने प्रेसनोट जारी कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।


शराब घोटाले से भी जुड़े हैं तार

जांच एजेंसियों के अनुसार, रामगोपाल अग्रवाल का नाम बहुचर्चित छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में भी शामिल है। इस प्रकरण में वह करीब तीन साल तक भूमिगत रहे थे, जिसके बाद बीते 8 जुलाई को उन्होंने आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) कार्यालय पहुंचकर खुद को सरेंडर किया था।


एसीबी द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक, यह पूरा शराब घोटाला 3200 करोड़ रुपये से अधिक का है। इसमें राजनेताओं, आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों और चुनिंदा कारोबारियों की मिलीभगत सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ था कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान एक सोची-समझी साजिश और सिंडिकेट के जरिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर अवैध वसूली और भारी मात्रा में पैसों का लेनदेन किया गया था। इस मामले में पहले भी कई बड़े चेहरों से पूछताछ हो चुकी है और अब रामगोपाल अग्रवाल की कोर्ट में पेशी के बाद कई और अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html