google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

‘आस्था’ स्पेशल ट्रेन से रामभक्त रवाना हुए अयोध्या धाम...

Feb 26, 2024
2 min read

































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

  • श्री रामलला दर्शन को लेकर गांव से लेकर शहर तक उत्साह का माहौल

  • जय श्री राम के जयकारों से राममय हुआ रेलवे स्टेशन

रायपुर, 25 फरवरी 2024/ श्री रामलला के दर्शन को लेकर गांव से लेकर शहरों में उत्साह का माहौल है। संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज को राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से रामभक्तों को अयोध्या धाम लेकर जा रही ’आस्था’ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर विधायक पुरन्दर मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्री रामलला के दर्शन करना लोगों के जीवन का एक अविस्मरणीय पल है। वे लोग बहुत सौभाग्यशाली हैं प्रभु के दर्शन का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन का प्रबंध करने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। अग्रवाल ने कहा कि आस्था ट्रेन लोगों की भावनाओं का प्रकटीकरण है। अयोध्या धाम जा रहे प्रत्येक श्रद्धालुओं में खुशी है कि वह अयोध्या जाकर वहां 500 सालों के बाद बने राम मंदिर में प्रभु श्री रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने बताया कि, इस ट्रेन से लगभग 1300 राम भक्त अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन लाभ लेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधाओं की ख्याल रखा गया है। यात्रा में उनके निवास एवं भोजन के साथ ही सुरक्षा और स्वास्थ्य की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, बकाया धान बोनस, 3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी आदि जो भी मोदी की गारंटी थी। इसे राज्य सरकार ने 3 महीनों में ही अधिकांश वायदों को पूरा कर दिया है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग ने कुछ दिन पहले ही आईआरसीटीसी के साथ समझौता किया है, जिसके तहत 5 मार्च से प्रत्येक सप्ताह एक विशेष दर्शन यात्रा ट्रेन छत्तीसगढ़ के यात्रियों को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के दर्शन के लिए लेकर जाएगी। एक बार में 850 यात्री सफर करेंगे। यह ट्रेन रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत विभिन्न इलाकों से होकर चलाई जाएगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html