google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल.....

42 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-  ‘जेलर 2’:- रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार दस्तक दी है। गुरुवार, 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 125.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, भारत में फिल्म की शुरुआती दिन की नेट कमाई 59.70 करोड़ रुपये रही। देशभर में इसके 16,599 शो दर्ज किए गए।


विदेशों से आए 55 करोड़ रुपये

‘जेलर 2’ की बड़ी ओपनिंग में अंतरराष्ट्रीय बाजारों का भी अहम योगदान रहा। फिल्म ने विदेशों में पहले दिन 55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। भारत में इसका ग्रॉस कारोबार 70.25 करोड़ रुपये रहा। दोनों को मिलाकर फिल्म ने पहले ही दिन वैश्विक स्तर पर 125 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।


तमिल संस्करण ने संभाली कमाई की कमान

घरेलू बाजार में फिल्म को सबसे ज्यादा कमाई तमिल संस्करण से हुई। इसके बाद तेलुगु संस्करण का योगदान रहा। हिंदी और कन्नड़ में भी फिल्म ने कारोबार दर्ज किया। भाषा पहले दिन की नेट कमाई तमिल43.35 करोड़ रुपये तेलुगु 12.50 करोड़ रुपये हिंदी 3.50 करोड़ रुपये कन्नड़।



Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html