google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

Rajim Kumbh 2024: राजिम कुंभ में इस बार नया क्या ? जाने सब कुछ...

Feb 24, 2024
2 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर. छत्‍तीसगढ़ में राजिम कुंभ कल्प के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों में है.

धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी कि, राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ 24 फरवरी से होने वाला है, जो 8 मार्च तक चलेगा. इस भव्य आयोजन में हरिद्वार, काशी, मथुरा, अयोध्या, चित्रकुट समेत देशभर के कई स्थानों से साधु-संत, पीठाधीश्वर, मठाधीश, महात्मा और शंकराचार्य शामिल होने वाले हैं. इस बार कुंभ की थीम अयोध्या धाम होगा, यही कारण है कि कुंभ का मुख्य मंच प्रभु श्री राम के अयोध्या मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है. इस बार का राजिम कुंभ पहले से काफी भव्य रूप में होगा. कुंभ सुगम, सुशासित और सुसज्जित रूप में होगा.

अग्रवाल ने यह भी बताया कि, पहले कुंभ में सड़के काफी छोटी होती थी, जिससे आने-जाने वाले भक्तों को काफी परेशानी होती थी. लेकिन अब कुंभ जाने वाली सड़कों को काफी चौड़ा कर दिया गया है. जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो. इतना ही नहीं इलहाबाद कुंभ की तर्ज पर ऑर्गनाइज स्ट्रक्चर तैयार कर दुकानें भी बनाई गई है, जिसका लाभ कुंभ में दुकान लगाने वाले छोटे-छोटे दुकानदारों को हो.

इतना ही नहीं कुंभ में स्नान करने आने वाले लोगों को परेशानी न हो इसके लिए एनजीओ हायर किए गए है, इनका काम लगातार नदी की सफाई करना होगा, जिससे साफ पानी में भक्त स्नान कर सके.

वहीं राजिम कुंभ स्थल में मौजूद लक्ष्मण झूले को भी एलईडी लाईट से सजाया गया है. वहीं 3 डी मैपिंग शो भी आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए विशेष रूप से मुंबई की एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है. इस शो में श्री राम के संदर्श से जुड़े शो प्रदर्शित किए जाएंगे. इसे 3 डी प्रोजेक्शन मैपिंग कहा जाता है.

वहीं मुख्य मंच अयोध्या राम मंदिर की तर्ज पर भव्य रूप से बनाया गया है. जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा.

जगह जगह होंगे पोर्टेबल टॉयलेट

कुंभ में इस बार विशेष रूप से अधिक से अधिक पोर्टेबल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है. जिससे वहां आने वाले भक्तों को गंदगी का सामना न करना पड़े. वहीं कुंभ स्थल में बड़ी संख्या में चेंजिंग रूम भी बनाएं गए है. जहां स्नान के बाद वे अपने कपड़े चेंज कर सके. इसके अलावा महिलाओं को अपने बच्चे को स्तनपान करने में परेशानी न हो इसके लिए फिडिंग रूम भी बनाए गए है.साथ ही रायपुर, गरियाबंद और धमतरी जिलों को कलस्टर बनाकर स्वास्थ्य कैंप आयोजित किए जा रहे है. इसके अलावा 10-10 बेड के छोटे-छोटे अस्पताल तैयार किए गए है, जहां इमरजेंसी में प्रारंभिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलबब्ध कराई जा सके.

रामोत्सव की थीम पर होगी भव्य झांकी

अग्रवाल ने कहा कि, राजिम कुंभ में इस बार रामोत्सव थीम पर भव्य झांकी तैयार की गई है. इसमें प्रभु श्री राम के छत्तीसगढ़ आए हुए तमाम पलों को झांकी के माध्यम से बताया जाएगा. इसके लिए विशेष लाईट और साउंड इफेक्ट भी होंगे, जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे. इसके लिए राजिम कुंभ को भव्य रूप में आयोजित करने के लिए कंसल्टेंट हायर किए गए है, इनका काम राजिम कुंभ को भव्य स्वरूप में लाने के लिए प्लानिंग करना और प्रशासन के साथ मिलकर इसे एग्जिक्यूट करना है, जिससे राजिम कुंभ केवल देश ही नहीं विदेशों में भी प्रख्यात हो.

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html