राजेश मूणत और मीनल चौबे ने रायपुर पश्चिम विधानसभा को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय विधायक राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे ने तात्यापारा वार्ड (क्रमांक 36) में करोड़ों की सौगातें क्षेत्रवासियों को सौंपी। इस दौरान रामसागरपारा में बमलेश्वरी मंदिर के सामने 7 लाख रुपए की लागत से बने नए सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। साथ ही, लगभग 36 लाख 25 हजार रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों—जैसे नाली निर्माण, सामुदायिक भवनों की मरम्मत और रंग-रोगन—का भूमिपूजन नारियल फोड़कर व कुदाल चलाकर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक राजेश मूणत ने जनता की मांग पर दो बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने शीतला मंदिर प्रांगण में 20 लाख रुपए की लागत से नए शेड के निर्माण और शिव नगर में जर्जर सामुदायिक भवन की मरम्मत के लिए 15 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा मंच से की।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता और तय समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए, ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, वरिष्ठ जन, महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments