राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी पर कटाक्ष किया, कहा - मैं फकीर हूं......

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद को 'फकीर' बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है, उन्होंने कहा, "मैं जो भी कहता हूं दिल से कहता हूं, पीएम मोदी मैं आपसे भी बड़ा फकीर हूं, आपने ध्यान दिया होगा कि प्रधानमंत्री मोदी जो ड्रेस एक बार पहन लेते हैं उसे दोबारा नहीं पहनते हैं, मुझे नहीं पता कि ड्रेस दिन में एक बार बदलती है, दो बार या तीन बार | लेकिन, मैं अपना पहनावा वही रखता हूं, क्या मैं फकीर नहीं हूं." सीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना कहा, "मैंने अपने जीवन में न तो कोई प्लॉट खरीदा, न ही कोई फ्लैट खरीदा, मैंने एक ग्राम सोना भी नहीं खरीदा है, क्या वह मुझसे भी बड़े फकीर हो सकते हैं ? उनके चश्मे की कीमत 2.5 लाख रुपये है |"






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments