रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत बीटीआई मैदान में किया श्रमदान...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रायपुर के बीटीआई मैदान में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने सहभागिता निभाई और श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

इस अवसर पर विधायक मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है। एक स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र की मजबूत नींव तैयार करता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखें और इस मुहिम को जनआंदोलन का रूप दें।
विधायक ने शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब हर व्यक्ति स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करेगा, तभी एक विकसित और स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा।

इस कार्यक्रम के दौरान रायपुर शहर जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, जोन 3 की आयुक्त प्रीति सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
#स्वच्छता_ही_सेवा #रायपुर #प्रधानमंत्री_मोदी #विधायक_पुरंदर_मिश्र #स्वच्छ_भारत #RaipurNews #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments