रायपुर में अतिक्रमण पर चला निगम का डंडा: 60 हजार का जुर्माना, शराब दुकान को 2 दिन का अल्टीमेटम...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर: दीपावली के दौरान शहर की सड़कों पर आवागमन दुरुस्त रखने के लिए नगर निगम जोन 7 ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को जोन के प्रमुख मार्गों पर व्यापक अतिक्रमणरोधी व सफाई अभियान चलाया गया, जिसके तहत नियम तोड़ने वालों और गंदगी फैलाने वालों से मौके पर करीब 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

यह कार्रवाई आमानाका ओवरब्रिज, अग्रसेन चौक, राठौर चौक (रामसागरपारा मुख्य मार्ग) और अनुपम गार्डन के पास जीई रोड पर की गई। अभियान का नेतृत्व जोन 7 अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, जोन कमिश्नर तृप्ति पाणीग्रही, उपअभियंता प्रेरणा अग्रवाल और महिला प्रहरी टीम ने किया।

निरीक्षण के दौरान आमानाका स्थित शराब दुकान के आसपास भारी गंदगी पाए जाने पर संचालक पर कड़ा जुर्माना लगाया गया। जोन कमिश्नर तृप्ति पाणीग्रही ने संचालक को निर्देश दिया कि दो दिन के भीतर अपने खर्च पर पूरी सफाई सुनिश्चित करें, अन्यथा नगर निगम अधिनियम के तहत सीलिंग व अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

महापौर मीनल चौबे और निगमायुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार त्योहार तक सड़कों को बाधारहित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments