google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में त्योहारी सीजन से पहले चिल्लर और नए नोटों की किल्लत, जल्द लग सकता है कॉइन मेला.....

Oct 19
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

दीपावली और धनतेरस जैसे बड़े त्योहारों के नजदीक आते ही राजधानी के बाजारों में छोटे नोटों और सिक्कों की डिमांड तेजी से बढ़ गई है। त्योहारी सीजन में ग्राहकों से होने वाले नकद लेन-देन को आसान बनाने के लिए कारोबारियों ने कमर कस ली है। इसी सिलसिले में शहर के एक प्रमुख व्यापारी संगठन ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर बाजार में आ रही दिक्कतों को दूर करने की गुहार लगाई है।


कारोबारियों का कहना है कि फेस्टिव सीजन के दौरान किराना दुकानों, पूजन सामग्री विक्रेताओं और फुटकर बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में 5, 10 और 20 रुपये के सिक्कों के साथ-साथ नए करेंसी नोटों की भारी कमी खल रही है। छुट्टे पैसे न होने के कारण दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को ही लेन-देन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर पारंपरिक पूजा-पाठ और लेनदेन के लिए नए नोटों की मांग भी इस दौरान काफी बढ़ जाती है।


व्यापारियों की इस समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बैंकिंग अधिकारियों ने पॉजिटिव रुख दिखाया है। चर्चा के दौरान आरबीआई की ओर से राजधानी में जल्द ही एक विशेष कॉइन मेला आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मेले के जरिए आम नागरिक और व्यापारी आसानी से अपनी जरूरत के हिसाब से सिक्के प्राप्त कर सकेंगे, जिससे बाजार में नकदी का संतुलन बना रहेगा। हालांकि, इस मेले की तारीख और स्थान को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है, लेकिन इस पहल से स्थानीय कारोबारियों ने बड़ी राहत की उम्मीद जताई है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html