google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शिवभक्ति में लीन होगा रायपुर , नगर वासियों से कावड़ यात्रा में शामिल होने की अपील....

Aug 1, 2025
4 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • सनातन धर्म प्रेमियों की आस्था का केंद्र भगवान शिव , मूणत ही नहीं सभी सनातनी कावड़ यात्रा के आयोजक


  • यह कोई राजनैतिक आयोजन नहीं सभी दलों के सनातन प्रेमियों को कावड़ यात्रा में निमंत्रण :- राजेश मूणत


  • रायपुर पश्चिम से निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा राजधानी होगी शिवभक्ति मय


  • राजेश मूणत की अगुवाई में बाजे गाजे संग निकलेगी विशाल कावड़ यात्रा


रविवार की सुबह रायपुर पश्चिम विधानसभा से प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में होने जा रहा है जिसकी तैयारिया को लेकर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया जहां आगामी 3 अगस्त को होने वाली कावड़ यात्रा के संबंध में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को विस्तार से जानकारी प्रदान की उन्होंने कहा कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी हमारे द्वारा विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन रायपुर पश्चिम में किया जाना है जिसके संदर्भ में कार्यक्रम का पूर्ण विवरण देने और साथ ही आपके सुझाव लेने इस पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा का यह कार्यक्रम अपनी भव्यता के लिए सदैव राजधानी सहित आसपास चर्चित रहा है । इस वर्ष हम कावड़ यात्रा 2025 को और भी भव्यता से करने जा रहे हैं जहां सिर्फ एक विधानसभा या एक राजनैतिक दल के व्यक्ति नहीं सम्मिलित होंगे अपितु पूरे रायपुर के सभी सनातन के मानने वाले इस कावड़ यात्रा में आमंत्रित हैं यह कोई राजनैतिक कार्यक्रम नहीं है अपितु पवित्र श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के प्रति भक्ति और समर्पण की पवित्र कावड़ यात्रा है । आप सभी पत्रकार बंधुओं के माध्यम से मै पूरे रायपुर के सनातन धर्म के मानने वालों को कावड़ यात्रा 2025 के लिए सहृदय निमंत्रित करता हूं । महादेव के भक्त कावड़ यात्रा में पधारें और धर्म लाभ लें हम सभी सनातन प्रेमी गुढ़यारी हनुमान मंदिर से कावड़ उठा कर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वर नाथ महादेव को कावड़ अर्पित करेंगे उक्त कावड़ में 7 अलग अलग नदियों का पवित्र जल होगा इस पवित्र कावड़ माध्यम से हम भगवान भोलेनाथ से हमारे प्रदेश की सुख , शांति , खुशहाली , समृद्धि और वैभव की मंगलकामनाएं करते हैं।

विभिन्न क्षेत्रों से आई झांकियां और बाजे गाजे होंगे मुख्य आकर्षण

राजेश मूणत ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि सर्वप्रथम महामंडलेश्वर श्री कान्हा जी महराज द्वारा महामृत्युंजय पार्थिव शिवलिंग का पूजन 7 नदियों के पवित्र जल से किया जाएगा उक्त पूजन में मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेतागण और रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे । हमने इस वर्ष कावड़ यात्रा को और भी अधिक भव्यता और वैभव प्रदान करने हमने स्थानीय लोक कलाकारों के अलावा अन्य प्रदेशों के कलाकारों को भी अपनी प्रस्तुति देने निमंत्रित किया है जैसे की दिल्ली से पहली बार महाकाल अघोरी प्रस्तुति बड़े नंदी के साथ ,

केरला का ट्रेडिशन बैंड और केरला फ्लावर गर्ल्स की प्रस्तुति , कथक कली नृत्य केरला की प्रस्तुति , आरंग से ( हनुमान जी , जामवंत जी , परशुराम जी भगवान श्री गणेश सहित अन्य देवताओं की चल झांकी ) , उज्जैन मध्यप्रदेश में बाबा महाकाल की सवारी में डमरू और ढोल बजाने वाली टीम , उत्तर प्रदेश से अघोरी नृत्य की प्रस्तुति देने वाली टीम , उत्तर प्रदेश से ही युवतियों द्वारा मां काली की जीवंत झांकी का प्रदर्शन , उड़ीसा के बाहुबली कट्टपा की वेशभूषा में संबलपुरी बाजे में प्रस्तुति देने वाले चर्चित कलाकारों की टीम , छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध नृत्य कलाकारों जैसे आदिवासी नृत्य , पंथी नृत्य और राउत नाचा की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का दल , स्केटिंग से रंगोली डालने वाले विश्वप्रसिद्ध कलाकार , भगवान भोलेनाथ की चलित झांकी और प्रदेश के प्रमुख ढोल धुमाल पार्टी अपनी अपनी प्रस्तुति देंगे जो कावड़ यात्रा का मुख्य आकर्षण होगा ।


रायपुर के सनातनी समाज से कावड़ यात्रा में शामिल होकर भव्यता प्रदान करने और धर्म लाभ लेने की अपील

रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने बाबा हटकेश्वर नाथ में जलाभिषेक हेतु निकाली जा रही कांवड़ यात्रा के संदर्भ में रायपुर में निवासरत सभी सनातन बंधुओं से सार्वजनिक अपील करते हुए कहा कि ।

“यह यात्रा सामाजिक समरसता, शिवभक्ति और नगर की संस्कृति का उत्सव है। सभी शिवभक्तों से आग्रह है कि समय पर उपस्थित होकर यात्रा का हिस्सा बनें और शहर की धार्मिक गरिमा , सनातन धर्म प्रेमी शिवभक्ति में लीन होकर धर्म लाभ ग्रहण करें ।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ,विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह सहित सभी प्रमुख नेता रहेंगे उपस्थित

उन्होंने आगे कहा की कावड़ यात्रा का आयोजन विशुद्ध रूप से गैर राजनैतिक कार्यक्रम है इसमें पूरे रायपुर शहर के समस्त सनातनी बंधु बांधव सादर आमंत्रित हैं ऐसे में आप सभी की महती जिम्मेदारी है की आप सभी को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने आ रहे समस्त सनातनी धार्मिक बंधुओं माताओं बहनों भोले भक्तों के लिए कावड़ सहित समस्त व्यवस्थाएं श्रेष्ठता से करनी है चूंकि कावड़ यात्रा में अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर जिले के सभी 7 विधानसभाओं के विधायक एवं अन्य सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओ सहित अन्य दलों के नेताओं, सामाजिक संस्थाओं और सनातन धर्म के प्रमुख साधु संतो महात्माओं की सम्मानित उपस्थिति रहेगी ऐसे में कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखना एवं सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तरीय रखना हम सभी की जिम्मेदारी है ।मीडिया के माध्यम से राजधानी रायपुर सहित आसपास के सभी शिवभक्तों सनातन धर्म प्रेमियों को कावड़ यात्रा में सम्मिलित होकर कावड़ यात्रा में धर्म लाभ लेने निमंत्रित करता हूं ।

उन्होंने कावड़ यात्रा मार्ग और समय सहित पूर्ण जानकारी देते हुए बताया की झांकियों और बाजे गाजे डीजे के साथ ही निकाली जा रही कावड़ यात्रा का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे गुढ़यारी स्थित हनुमान मंदिर से किया जाएगा जहां से यात्रा प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग गुढ़यारी से होते हुए पड़ाव, शुक्रवारी बाजार , खाल बाड़ा , रामनगर से ओवर ब्रिज तेलघानी नाका से अग्रसेन चौक मार्ग होते हुए अमापारा , लाखेनगर , अश्वनी नगर मुख्य मार्ग से बाबा हाटकेश्वर नाथ मंदिर पहुंच कर भक्तगण जल अर्पण करेंगे जहां अलग अलग स्थान पर पुश्पवर्षा , आतिशबाजी और कुल लगभग 101 स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा , गणेश एवं दुर्गा समितियों , विभिन्न राजनीतिक नेताओं द्वारा मंच लगाकर कावड़ यात्रा का स्वागत किया जाएगा ।


सुरक्षा के विषय में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए जिससे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहें वैसे भी भगवान भोलेनाथ की भक्त हमेशा से शांतिपूर्ण और भक्तिमय होकर यात्रा में शामिल होते हैं और भोलेनाथ की कृपा से प्रतिवर्ष कावड़ यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न होती है ।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html