google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर पश्चिम को मिला 65.45 करोड़ का विकास पैकेज: महादेव घाट सौंदर्यीकरण, सेंट्रल लाइब्रेरी और पानी टंकी जैसी बड़ी योजनाएं मंजूर....

Jul 16, 2025
3 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपमुख्यमंत्री अरुण साव का मूणत ने जताया आभार

रायपुर पश्चिम के लिए साय सरकार ने मंजूर किए 65.45 करोड़ के भव्य कार्य... इसमें महादेव घाट फेस-1 और सेंट्रल लाइब्रेरी के बड़े प्रोजेक्ट... राजेश मूणत ने सीएम साय, डिप्टी सीएम साव के प्रति जताया आभार

राजधानी रायपुर के लिए बड़ी खबर ये है कि सीएम नगरोत्थान योजना और सेंट्रल लाइब्रेरी प्रोजेक्ट को मिलाकर साय सरकार ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लिए 65 करोड़ 45 लाख रुपए से अधिक के चार बड़े प्रोजेक्ट मंजूर कर दिए हैं। सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रोजेक्ट मंजूर किए जाने की सूचना वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत को दी है। इनमें 22.84 करोड़ रुपए से 1000 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी-रीडिंग जोन का निर्माण, महादेवघाट के विकास के लिए फेस-1 के तहत 19.99 करोड़ रुपए का नया प्रोजेक्ट, ठक्कर बापा वार्ड में 19.61 करोड़ रुपए से नई पानी टंकी और लाइनें तथा 3 करोड़ रुपए से छुइहा तालाब का सौंदर्यीकरण शामिल हैं। राजेश मूणत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में दी गई इन सौगातों के लिए सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार काम कर रही है, जिसका उद्देश्य रायपुर को महानगर के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए साय सरकार की ओर से फंड की कोई कमी नहीं है।


रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में विकास कार्यों के लिए राजेश मूणत के प्रयासों से सरकार की ओर से अलग-अलग फंड में करोड़ों रुपए की कई योजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं और अधिकांश में कार्य चल रहे हैं। जिन योजनाओं को नई स्वीकृति मिली हैं, वह बड़ी हैं और प्रोजेक्ट की लागत भी अधिक है। राजेश मूणत ने कहा कि ये प्रोजेक्ट रायपुर पश्चिम में विकास के नए आयाम गढ़ेंगे। महादेवघाट सौंदर्यीकरण पूर्व मंत्री मूणत का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जिसके लिए वे पिछले तीन-चार माह से प्रयासरत थे। इसके अलावा सेंट्रल लाइब्रेरी में 1000 सीटर विशाल लाइब्रेरी-रीडिंग जोन के निर्माण का लाभ केवल रायपुर पश्चिम ही नहीं, बल्कि पूरी राजधानी के युवाओं को मिलेगा। इसी तरह, नई पानी टंकी और राइजिंग-डिस्ट्रीब्यूशन लाइनों से ठक्कर बापा और आसपास के वार्डों तक नगर निगम का मीठा पानी पहुंचेगा।


डिप्टी सीएम साव ने राजेश मूणत को लिखे पत्र में बताया कि नए चारों प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, अधोसंरचना मद और सेंट्रल लाइब्रेरी मद में राज्य के बजट में मंजूर किए गए थे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ विधायक मूणत इन कार्यों को अपनी निगरानी में शीघ्रता से तथा गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाएं। इन कार्यों से रायपुर पश्चिम क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। मंत्री साव ने कहा कि वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत के मार्गदर्शन और सुझाव से यह कार्य अधिक प्रभावी रूप से पूरे होंगे।


इधर, राजेश मूणत ने सीएम साय तथा मंत्री साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार रायपुर पश्चिम ही नहीं बल्कि किसी भी विधानसभा में विकास कार्यों में फंड की कमी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि रायपुर पश्चिम के जितने भी विकास कार्य प्रस्तावित हैं, सब सर्वे के साथ-साथ आम लोगों से सीधी बातचीत और उनके सुझावों पर तय किए जा रहे हैं। इसका लाभ यह होगा कि हर वार्ड में लोगों को उनकी जरूरतों के मुताबिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी। विधायक मूणत ने रायपुर पश्चिम के लोगों से अपील की कि उनके दृष्टिकोण से वार्ड में किसी भी जनहित के कार्य की आवश्यकता है, तो वे सीधे मुझे बताएं। ऐसे सभी सुझावों का अध्ययन किया जाएगा और प्राथमिकता से उन्हें प्रस्तावित कार्यों में शामिल कर लिया जाएगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html