google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आज रायपुर में मनाएंगे 'नो यूपीआई डे', सिर्फ कैश में व्यापार करने की अपील...

Oct 2
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- राजधानी रायपुर के महादेव घाट व्यापारी कल्याण संघ के साथ ही मोहबा बाजार व्यापारी संघ 2 अक्टूबर गांधी जयंती को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएगा | मोहबा बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष ने विज्ञप्ति जारी करके ‘नो यूपीआई डे’ का समर्थन करने की अपील की है | संघ ने आम जनता से कहा है कि नगद लेन-देन करके नो यूपीआई डे का समर्थन करें |


महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के सभी सदस्य यूपीआई बंद का समर्थन करते हुए अपनी-अपनी दुकानों में व्यापारी संघ के द्वारा जारी पोस्टर लगाकर ग्राहकों को सूचना दे रहे हैं कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन सिर्फ नगद कारोबार ही होगा | व्यापारी संघ के पदाधिकारी की बैठक में सदस्यों ने सकारात्मक सांकेतिक विरोध किया | बैठक में अध्यक्ष विमल बाफना राम चौरसिया विनोद जोशी राजकुमार अग्रवाल प्रशांत भागवत वैभव सालुंखे ईश्वर सिंह विनोद जैन मोहन पटेल उपस्थित थे |


बता दें कि चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट यानी पी2एम यूपीआई पेमेंट पर 2,000 रुपए से ज्यादा के लेनदेन पर 0.4% एमडीआर लगेगा | 75,000 रुपए या उससे ज्यादा के पेमेंट पर यह चार्ज अधिकतम 300 रुपए रहेगा | खास बात यह है कि यह पैसा ग्राहक से अलग से नहीं लिया जाएगा. एमडीआर की जिम्मेदारी मर्चेंट की होगी |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html