google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महाअष्टमी पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, ऐतिहासिक खप्पर यात्रा में हुए शामिल...

2 hours ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर। शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी पर कवर्धा विधायक एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्थानीय मां दंतेश्वरी, मां परमेश्वरी और मां चंडी मंदिर में हाजिरी लगाई। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्होंने छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने कवर्धा की सदी पुरानी धार्मिक परंपरा के तहत निकाली जाने वाली माता काली की प्रसिद्ध 'खप्पर यात्रा' के भी दर्शन किए। भक्तों के बीच पहुंचकर उन्होंने जसगीत गाए और मां भगवती की आराधना की।


कबीरधाम जिले में महाअष्टमी की रात खप्पर निकालने की यह परंपरा सौ साल से अधिक पुरानी है। मां दंतेश्वरी, मां चंडी और मां परमेश्वरी मंदिरों से जुड़ी इस प्राचीन लोक परंपरा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि माता काली के स्वरूप में खप्पर लेकर नगर भ्रमण करने से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि बनी रहती है। इस अनुष्ठान को देखने के लिए बड़ी संख्या में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं और पूरा इलाका माता के जयकारों से गूंज उठता है।


इस दौरान डिप्टी सीएम ने दर्शन के लिए पहुंचे युवाओं और आम नागरिकों से आत्मीय भेंट की। उन्होंने कहा कि कवर्धा की खप्पर यात्रा हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की अमूल्य धरोहर है, जो पीढ़ियों से चली आ रही है। महाअष्टमी के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के साथ इस पारंपरिक आराधना में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html