google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर: तेज बारिश से ओवरफ्लो हुए तीनतरिया और गोंदवारा तालाब, नगर निगम ने तत्परता से निकाला पानी.....

Sep 27
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर। आज लगातार तेज बारिश के कारण रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 1 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीनतरिया तालाब और गोंदवारा बस्ती तालाब ओवरफ्लो हो गए। स्थिति को देखते हुए निगम की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनतरिया तालाब के ओवरफ्लो चोक को क्लियर कर पानी निकासी की व्यवस्था सुचारू की। वहीं, गोंदवारा बस्ती तालाब के ओवरफ्लो को डायवर्ट करने के लिए एक कच्चा नाला बनाया गया और त्वरित निकासी के लिए वहां मोटरपंप भी लगाया गया। इसके अलावा, तीनतरिया तालाब के पास अचानक गिरे एक बड़े पेड़ को जेसीबी मशीन की सहायता से तत्काल सड़क मार्ग से हटाया गया।






















जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से दूर करने के लिए नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर गोंदवारा बस्ती क्षेत्र का तकनीकी सर्वे किया गया। इस दौरान जोन 1 के कमिश्नर अंशुल शर्मा (सीनियर), कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता शरद देशमुख, जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। सर्वे के दौरान मौके पर वार्ड पार्षद महेश कुमार ध्रुव भी उपस्थित थे।

इस तकनीकी सर्वे के बाद जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा और जोन अधिकारियों ने क्षेत्र में जलभराव की समस्या के शीघ्र समाधान के लिए राज्य लोक निर्माण विभाग (PWD) के संबंधित अधिकारियों को एक लिखित सुझाव दिया है। इसमें फ्लाईओवर में पाइपलाइन क्रॉसिंग का कार्य जल्द से जल्द करवाने का आग्रह किया गया है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html