google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर पुलिस अधीक्षक ने श्री शिव महापुराण कथा स्थल का किया निरीक्षण... देवांगन

Dec 21, 2024
2 min read
  • श्री शिव महापुराण कथा स्थल में निरीक्षण के लिए पहुंचे एस.एस.पी. को आयोजकों ने दी जानकारी... देवांगन

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

राजधानी रायपुर के सेजबहार में आगामी 24 दिसंबर 2024 से आयोजित होने जा रही अंतरराष्ट्रीय कथाकार पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा की तैयारियां अंतिम चरण में है। इसी परिप्रेक्ष्य में रायपुर के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह कथा स्थल पहुंचे और तैयारी का जायजा लिया, इस दौरान आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य डॉ ओमप्रकाश देवांगन, कमल देवांगन और विनोद देवांगन की मौजूदगी रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा सहित श्रद्धालुओं के आगमन निर्गमन सहित तमाम व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और सदस्यों से चर्चा की। आयोजन समिति ने बताया कि सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं इसमें वालंटियर और बाउंसर की तैनाती रखी जाएगी वही देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश देवांगन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बताया कि शिव महापुराण कथा आयोजन स्थल में एक दर्जन से अधिक द्वार तैयार किए गए हैं जिसमें सभी द्वार पर बाउंसर और वालंटियर की तैनाती रहेगी और कड़ी सुरक्षा से गुजरने के बाद भक्तों को कथा में अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भी आवश्यक सभी संसाधन तैनात किए जाएंगे जिसमें अग्नि रोधी सहित उपकरण की व्यवस्था की जा रही हैं खासतौर पर सीसीटीवी कैमरे से विशेष निगरानी की जाएगी ताकि एक-एक श्रद्धालुओं पर नजर रखी जा सके, उनका कहना था कि अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कथाओं में जनसमुदाय की उपस्थिति को देखते हुए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं यहां पर अमलेश्वर में पूर्व में कथा हुई है इसलिए आयोजकों से भी मार्गदर्शन लेकर के तैयारी चल रही हैं और सुझाव प्राप्त कर व्यवस्थाएं की जा रही हैं, उनका कहना था कि आयोजन के विशेष संदर्भ में करीब तीन दर्जन टीम बनाई गई है जो स्वास्थ्य से लेकर अन्य पहलुओं पर व्यवस्था रखेंगे। खासकर खान-पान श्रद्धालुओं को ठहरने की स्थान और आने जाने के साधनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आयोजको को आश्वासन दिया कि पुलिस की ओर से भी पर्याप्त संसाधन और सपोर्ट दिया जाएगा पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान कथा स्थल पर आयोजन समिति के लक्ष्मी नारायण देवांगन भावेश देवांगन भीखम देवांगन बिसेन देवांगन हेमलाल देवांगन हेमंत देवांगन तथा अन्य समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने यह भी भरोसा दिया की समय-समय पर वे स्वयं आयोजन स्थल में शामिल होकर स्थिति का जायजा लेते रहेंगे।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html