google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर: घड़ी चौक पर ऑटो में बैग भूल गई थी छात्रा...

Sep 7
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर राजधानी में आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) और गोलबाजार थाना पुलिस की तत्परता से एक छात्रा का ऑटो में छूटा बैग सुरक्षित वापस मिल गया। सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी माध्यमों की मदद से पुलिस ने ऑटो की पहचान की और चालक से संपर्क कर बैग बरामद किया। अपना सामान वापस मिलने पर छात्रा ने पुलिस टीम और ऑटो चालक का आभार जताया। जानकारी के मुताबिक, 6 सितंबर 2026 को एक छात्रा रायपुर रेलवे स्टेशन से ऑटो क्रमांक CG-04-LW-1048 में सवार हुई थी। उसे घड़ी चौक जाना था। घड़ी चौक पहुंचने के बाद वह जल्दबाजी में ऑटो से उतर गई, लेकिन इसी दौरान उसका बैग ऑटो में ही छूट गया। कुछ समय बाद छात्रा को बैग साथ नहीं होने का पता चला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची। बैग में जरूरी सामान होने के कारण पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की।


CCTV कैमरों से खोजा गया ऑटो

बैग छूटने की सूचना मिलते ही ITMS सेंटर और थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से घड़ी चौक तक संभावित मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से ऑटो की तलाश शुरू की। जांच के दौरान ऑटो क्रमांक CG-04-LW-1048 की पहचान की गई। इसके बाद वाहन से संबंधित जानकारी जुटाकर पुलिस ऑटो चालक तक पहुंची। चालक की पहचान प्रेम नगर थाना गुढ़ियारी निवासी त्रिलोचन साहू के रूप में हुई।


ऑटो चालक ने सुरक्षित रखा था बैग

पुलिस ने त्रिलोचन साहू से संपर्क कर छात्रा के बैग के संबंध में जानकारी ली। ऑटो चालक के सहयोग से बैग को सुरक्षित प्राप्त कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने बैग और उसकी मालिक से संबंधित जानकारी का सत्यापन किया। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने छात्रा को उसका बैग सकुशल सौंप दिया। बैग सुरक्षित मिलने पर छात्रा ने राहत की सांस ली। छात्रा ने ITMS टीम, थाना गोलबाजार पुलिस और ऑटो चालक त्रिलोचन साहू की ईमानदारी तथा त्वरित सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। यह कार्रवाई शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों और ITMS जैसी तकनीकी व्यवस्था की उपयोगिता को भी दर्शाती है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ऑटो चालक के सहयोग से छात्रा को उसका खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस मिल सका।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html