google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर: 40 हजार रुपये की ई-स्कूटी चोरी मामले में सारंगढ़ का आरोपी गिरफ्तार....

Aug 21
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में बजाज ई स्कूटी चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ई स्कूटी भी बरामद कर ली है। जब्त वाहन की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है। पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन रोबिनसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल ने थाना क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने और संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों की जांच के निर्देश दिए हैं।


मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के नया बस स्टैंड भाठागांव नगर निगम पार्किंग का है। यहां प्रार्थिया उपासना साहू ने अपनी बजाज ई स्कूटी क्रमांक CG 04 QJ 6288 खड़ी की थी। कुछ समय बाद वापस आने पर उन्हें अपनी ई स्कूटी वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। दिनांक 20 अगस्त 2026 को थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 771/2026 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने चोरी गए वाहन और अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने संदेहियों से पूछताछ की और तकनीकी सहायता से आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस ने आरोपी के छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान घनीराम रोहिदास पिता उमाशंकर रोहिदास उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम कोसीर, थाना कोसीर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ हाल पता नया बस स्टैंड भाठागांव, थाना टिकरापारा रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बजाज ई स्कूटी क्रमांक CG 04 QJ 6288 बरामद कर जब्त कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चोरी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही पुराने अपराधियों की भी जांच और सत्यापन किया जा रहा है। रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और वाहन की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां अपनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस पूरी कार्रवाई में थाना टिकरापारा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि शहर में अपराध नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html