रायपुर में एक दिन में 6 डिग्री बढ़ा तापमान, आज भी बारिश का अलर्ट...
- ANIS LALA DANI

- 2 hours ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है | सक्रिय मानसून से पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई | मौसमी सब-डिविज़नल वर्षा सामान्य रही है, जिसमें प्रतिशत की कमी है | इस बीच राजधानी रायपुर में एक दिन में छह डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया | मौसम विभाग ने राजधानी समेत कई इलाकों में आज बारिश की संभावना जताई है | पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई |
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री राजनांदगांव और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया | राजधानी रायपुर में 5 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा | एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं | अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है |
राजधानी रायपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज की गई | राजिम में सर्वाधिक 6 सेमी बारिश दर्ज की गई | गोबरा नवापारा और कुरूद में 5-5 सेमी पानी गिरा | भखारा, अभनपुर, मगरलोड, रायपुर शहर, पाटन और लाभांडीह में 4-4 सेमी बारिश हुई |
दरिमा में 3 सेमी, धमतरी, माना रायपुर एयरपोर्ट, राजपुर, मंदिर हसौद, आरंग और छुरा में 2-2 सेमी बारिश दर्ज की गई | मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य हिस्सों और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र उसी इलाके में बना हुआ है | इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी मौजूद है | इसके अगले 2 दिनों तक लगभग स्थिर रहने की संभावना है |




.jpg)











Comments