जयपुर में सम्मानित हुईं रायपुर की मासूम लूनिया, मिला 'स्टार ऑफ द डे' अवार्ड..

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
जयपुर/रायपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित डिस्ट्रिक्ट 3233E1 के भव्य संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर की होनहार प्रतिभा का डंका बजा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में लियो क्लब रायपुर सेंट्रल की पूर्व अध्यक्ष और लियो मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट की सचिव, FDI लियो लायन मासूम लूनिया को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि पूरे डिस्ट्रिक्ट के लिए एक बड़े गर्व का विषय है।

समारोह के दौरान मासूम लूनिया ने अपने प्रभावशाली और सारगर्भित उद्बोधन से वहां मौजूद राजस्थान और मध्य प्रदेश के तमाम लायंस एवं लियो सदस्यों का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने भाषण में युवाओं को गहराई से प्रेरित किया और उनसे इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्था के साथ जुड़कर समाज सेवा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने की पुरजोर अपील की।

इस विशेष अवसर पर डिस्ट्रिक्ट 3233E1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर MJF लायन आशुतोष वशिष्ठ, FVDG लायन आर एस मदान और LDC लायन प्रदीप शेरेवाला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इन वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में मासूम लूनिया को उनके उत्कृष्ट कार्यों और नेतृत्व क्षमता के लिए कार्यक्रम के सबसे प्रतिष्ठित 'स्टार ऑफ द डे' (Star of the Day) अवार्ड से नवाजा गया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी लायंस-लियो क्लब रायपुर सेंट्रल की अध्यक्ष लायन रानू लूनिया तथा लियो क्लब की अध्यक्ष लियो ऋद्धि जैन द्वारा साझा की गई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments