google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर प्रेस क्लब: सदस्यों के परिचय पत्र (आई-कार्ड) बनाने की प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन जानकारी भेजने की अपील...

Oct 5
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर: रायपुर प्रेस क्लब ने अपने सदस्यों के पहचान पत्र (आई-कार्ड) बनवाने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। क्लब की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पहले चरण में साल 2026 के प्रेस क्लब चुनावों की मतदाता सूची में शामिल सभी सदस्यों के आई-कार्ड तैयार किए जाएंगे।


इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए सदस्यों से ऑनलाइन माध्यम से विवरण मांगे गए हैं। सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे तय किए गए क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन करके अपनी जरूरी जानकारी ऑनलाइन फॉर्म में भर दें, जिससे समय पर कार्ड तैयार किए जा सकें। वहीं, मानद सदस्यों के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया रखी गई है, जिसके तहत पदाधिकारी खुद संपर्क कर उनकी जानकारी एकत्र करेंगे।


प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में जारी हुआ स्कैनर -

आई-कार्ड के लिए तैयार किया गया यह स्कैनर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े की उपस्थिति में जारी किया गया। इस दौरान कार्यकारिणी सदस्य संदीप पुराणिक, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट दीपक पांडे, वीडियो जर्नलिस्ट मुकेश वर्मा और पवन ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रेस क्लब प्रबंधन ने सभी संबंधित सदस्यों से अपील की है कि वे समय पर सही और पूरी जानकारी भरकर इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html