google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर पुलिस का बदमाशों पर एक्शन: 2 दिन में 10 गिरफ्तार....

Sep 16
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर (Raipur)। राजधानी रायपुर में शांति व्यवस्था कायम रखने और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक विशेष अभियान छेड़ दिया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मध्य जोन (Central Zone) में पुलिस ने पिछले महज दो दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

















इन आरोपियों पर सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूमने, आम लोगों को डराने-धमकाने, अवैध वसूली, गुंडागर्दी, और अवैध शराब बेचने जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने इनके पास से 7 धारदार चाकू बरामद किए हैं। इसके साथ ही आर्म्स एक्ट के एक स्थायी वारंटी और अवैध शराब के एक तस्कर को भी सलाखों के पीछे भेजा गया है।


मध्य जोन पुलिस का सघन अभियान -

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मध्य जोन में यह विशेष अभियान डीसीपी (सेंट्रल जोन) तारकेश्वर पटेल के सख्त निर्देशों और एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में भय का माहौल बनाने वाले और अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर प्रभावी ढंग से नकेल कसना है।


अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई का ब्यौरा:-

  • गंज थाना (3 आरोपी गिरफ्तार): पुलिस ने धारदार हथियार लेकर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक्सप्रेस-वे रोड (चूनाभट्ठी) के पास से इकबाल शेख (21), पुरानी देशी शराब भट्ठी के पास से शिवा नायक उर्फ छुरा (19) और तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे से नितिन हरिजन उर्फ बिड़ी (21) शामिल हैं। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


  • मौदहापारा थाना (4 पर कार्रवाई): मेकाहारा अस्पताल स्लम क्षेत्र से फिरोज खान (33) और मरही माता मंदिर रोड से देवराम बघेल (25) को स्टील के धारदार चाकू के साथ दबोचा गया। वहीं, बॉम्बे मार्केट क्षेत्र से मयंक सोनी (19) और एक नाबालिग (विधि से संघर्षरत बालक) को भी हथियार के साथ पकड़ा गया। नाबालिग का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड होने के कारण उसे बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

  • स्थायी वारंटी गिरफ्तार: अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पंडरी निवासी मोहम्मद मोहसिन अली (19) को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • गोलबाजार में गुंडागर्दी पर एक्शन: डीकेएस अस्पताल के ऑटो स्टैंड के पास शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने के आरोप में ऋषभ रक्सेल के खिलाफ अवैध वसूली व गुंडागर्दी का मामला दर्ज किया गया है।

  • सिटी कोतवाली में अवैध शराब जब्त: सिटी कोतवाली पुलिस ने छगन मरावी (45) को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 3600 रुपये कीमत की सिंडिकेट व्हिस्की के 30 पाव (5.4 लीटर) जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


पुलिस की सख्त चेतावनी -

मध्य जोन पुलिस ने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराने, गुंडागर्दी करने, अवैध वसूली और नशे के कारोबार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान और धरपकड़ लगातार जारी रहेगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html