रायपुर पुलिस को मिली सफलता: निमोरा से कट्टे के साथ पकड़ाया आरोपी....
- ANIS LALA DANI

- 2 days ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), माना लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिलतरा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
सिलतरा पुलिस रात्रिकालीन पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम निमोरा, पंचायत भवन देहान के सामने एक व्यक्ति अवैध देशी कट्टा लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तथा संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सरफराज खान निवासी ग्राम निमोरा थाना सिलतरा जिला रायपुर बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा 8 एमएम कारतूस एवं चार खाली 8 एमएम कारतूस बरामद किए गए। आरोपी उक्त हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
जिस पर आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से रखें एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा 8 एमएम कारतूस एवं चार खाली 8 एमएम कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिलतरा में अपराध क्रमांक 21/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी सरफराज खान वर्ष 2022 में थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार होकर जेल निरुद्ध रह चुका है। *गिरफ्तार आरोपी सरफराज खान मूलतः उत्तर प्रदेश के जिला बलिया एवं जिला प्रयागराज का निवासी है। आरोपी के आपराधिक एवं अन्य पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी एकत्रित करने हेतु दोनों जिलों के संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जानकारी प्राप्त की जा रही है।




.jpg)










