google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर: आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय में पार्किंग अव्यवस्था से जूझ रहे लोग....

Jul 30
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर राजधानी के आत्मानंद उत्कृष्ठ माधवराव सप्रे विद्यालय के कपाउंड में अवैध पार्किंग से बच्चे-अभिभावक और बच्चों को पिकअप करने आने वाले आटो चालकों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वहां की अव्यवस्था से पूर्व में ही जनता से रिश्ता ने खबर के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया था लेकिन इसे संज्ञान में नहीं लिया गया। स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल परिसर के आधे कंपाउंड को तार से घेर दिया गया है जिससे यह परेशानी और बढ़ गई है। स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार सार्वजनिक आवाजाही के लिए इस्तेमाल होता है ऊपर से कर्मचारी भवन का गेट भी स्कूल कंपाउंड में खुलने से वहां आने जाने वाले स्कूल के मुख्य द्वारा पर चार पहिया खड़ी कर देते हैं।

संघ का कार्यालय बंद होने पर भी कारों की पार्किंग पूरे दिन रहती है। निगम और जिला प्रशासन को बच्चों-अभिभावकों की इस समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए। बुधवार को दोपहर 12 बजे जब सुबह पाली छुटी और दोपहर पाली के बच्चे-अभिभावक स्कूल पहुंचे तो उन्हें बरसते पानी में अवैध पार्किंग के चलते हुई परेशानी इन छायाचित्रों से समझी जा सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन को स्कूल आने-जाने के लिए अलग से प्रवेश द्वार खोलने चाहिए।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html