google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

रायपुर हत्याकांड: फरार आरोपी वकील बनकर अदालत पहुंचा, पुलिस रिमांड पर...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में ऑटो पार्ट्स कारोबारी परमप्रीत सिंह उर्फ परम (35) की कार से कुचलकर हत्या करने के मामले में आरोपी भरत मंगनानी (32) ने मंगलवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या की वारदात के बाद आरोपी महाराष्ट्र भाग गया था और वहां छिपकर रह रहा था। पुलिस का दबाव बढ़ने के बाद आरोपी वकील की पोशाक पहनकर कोर्ट पहुंचा और सीधे सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत से उसे गुरुवार तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या की पूरी घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।


यह सनसनीखेज घटना 14 अगस्त को रायपुर स्थित एम्स अस्पताल के सामने हुई थी। पुलिस के अनुसार, मृतक परमप्रीत सिंह की एक 30 वर्षीय युवती से दोस्ती थी और दोनों शादी करने की तैयारी में थे। इसी बीच युवती अपनी मां को लेने के लिए भरत मंगनानी के साथ राजिम जा रही थी। परमप्रीत को युवती का भरत के साथ जाना पसंद नहीं था। घटना वाले दिन परमप्रीत को जब इस बात की जानकारी मिली तो उसने दोनों को फोन कर एम्स अस्पताल के सामने बुलाया। वहां पहुंचने के बाद तीनों के बीच बातचीत शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। दोनों युवकों के बीच जमकर बहस हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।


विवाद के बाद भरत अपनी कार लेकर वहां से जाने लगा। इसी दौरान परमप्रीत ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कार से परमप्रीत को टक्कर मार दी। इसके बाद जब परमप्रीत कार पर चढ़ गया तो आरोपी ने उसे बेरहमी से गाड़ी से रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई और बढ़ते दबाव के बाद आरोपी महाराष्ट्र में ज्यादा समय तक छिप नहीं सका और वापस लौटकर अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।


पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी भरत मंगनानी एक इंजीनियरिंग कॉलेज में कैंटीन संचालित करता है। पुलिस अब हत्या के पीछे की पूरी वजह, विवाद की परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। परमप्रीत सिंह की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html