रायपुर नगर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर सेवानिवृत्ति पर किये गए सम्मानित....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर:- रायपुर नगर पालिक निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर रायपुर नगर निगम की सेवा से सेवानिवृत्त हो गए, सेवानिवृत्ति पर वीरेन्द्र चंद्राकर की सेवाओं को सम्मानित किया गया। रायपुर नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पाण्डेय ने सेवानिवृत्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर को श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह बुके सहित प्रदत्त कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर निगम उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, जोन 10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा, सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों और नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर को सेवानिवृत्ति पर नगर निगम रायपुर को सेवाएं देने हेतु सम्मानित किया, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर को सेवानिवृत्ति पर सुदीर्घ, सुखमय, स्वस्थ, समृद्ध जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनायें दीं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments